क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

राजस्थान: शेखावटी के इस कपल की शादी मिसाल बन गई, किया ऐसा काम

इस डॉक्टर कपल का का मानना है कि दहेज जैसी कुरीति में फंस कर आज भी सैकंड़ों परिवार बर्बाद हो रहे हैं

By Vikashraj Tiwari
Google Oneindia News

नई दिल्ली। राजस्थान के शेखावटी के एक राजपूत जोड़े ने समाज के सामने मिसाल कायम किया है। इस जोड़े ने पहल करते हुए दहेज लेने से मना कर दिया। दूल्हा-दुल्हन दोनों ही डॉक्टर हैं। बिना दहेज के शादी करने के बाद इस कपल ने शादी में आए मेहमानों से आशीर्वाद लिया। दूल्हे का कहना कि दहेज जैसी कुरीतियों के कारण कई घर बर्बाद हो गए। इसे समाज में जड़ से उखाड़ फेंकना है। बिना दहेज के शादी कर डॉक्टर दूल्हा-दुल्हन ने सामाजिक बुराई को त्यागने का संदेश दिया है।

दूल्हे ने नहीं लिया दहेज

दूल्हे ने नहीं लिया दहेज

इस डॉक्टर कपल का का मानना है कि दहेज जैसी कुरीति में फंस कर आज भी सैकंड़ों परिवार बर्बाद हो रहे हैं। जबकि शादी तो सात फेरों का पवित्र बंधन है। जिसमें लेन-देन की शर्त रखना बेमानी है। जानकारी के बसंत विहार निवासी मदन सिंह शेखावत जो कि, खुद एलआईसी में विकास अधिकारी हैं। इनके लडके डा. देवेंद्र सिंह की शादी आसरवा निवासी श्रवण सिंह की लडकी डा. रेखा राठौड़ से हुई। शादी के सात फेरों के बाद जब बात दहेज की हुई तो डा. दूल्हे ने दहेज का सामान लेने के लिए दुल्हन पक्ष को साफ तौर पर इंकार कर दिया। इसके बाद वे बिना दहेज लिए दुल्हन को लेकर विदा हो गए।

मेहमानों ने की प्रशंसा

मेहमानों ने की प्रशंसा

ये बात जब शादी में आए मेहमानों को पता चला तो उन्होंने भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देकर नई पहल की सराहना की। डा. देवेंद्र के पिता मदन सिंह का कहना था कि उन्होंने अपने बड़े बेटे गजेंद्र की शादी में भी एक रुपया दहेज का नहीं लिया था। दूल्हे डॉक्टर देवेन्द्र का कहना है कि हमारे समाज में दहेज एक सामाजिक बुराई के रूप में उभरा है। इस कुप्रथा की काली छाया से कन्याएं बुरी तरह से आक्रांत हैं। दहेज की मांग को लेकर बेटियां प्रताड़ित कीं जातीं हैं।

युवाओं को आगे आना होगा

युवाओं को आगे आना होगा

दहेज की मांग को लेकर बेटियां प्रताड़ित कीं जातीं हैं। समाज में व्याप्त दहेज जैसी कुरीति से निबटने के लिए युवाओं को ही सामने आना पडे़गा। ऐसे में इस तरह की प्रेरणादायक घटनाएं समाज को पॉजिटिव सन्देश देती हैं। हाल के दिनों में देखा जा रहा है कि युवा पीढ़ी दहेज को पसंद नहीं कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेप मामले में दिल्ली की फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें- भाई से शादी की जिद लिए पुलिस के पास पहुंची 'बहन' ,बताया 6 साल में क्या किया कियाये भी पढ़ें- भाई से शादी की जिद लिए पुलिस के पास पहुंची 'बहन' ,बताया 6 साल में क्या किया किया

ये भी पढ़ें- अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप से पुतिन ने कहा, रूस की वेश्‍याएं दुनिया में सबसे खूबसूरतये भी पढ़ें- अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप से पुतिन ने कहा, रूस की वेश्‍याएं दुनिया में सबसे खूबसूरत

English summary
Rajasthan : Rajput groom bride refuse to take dowry in shekhawati
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X