राजस्थान के कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह और भंवरलाल शर्मा का निलंबन वापस

जयपुर। कांग्रेस ने गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले विधायक विश्वेंद्र सिंह तथा भंवर लाल शर्मा का निलंबन बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। आपको बता दे कि पार्टी से बगावत करने पर पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह और कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा को पार्टी ने निलंबित कर दिया था।

Recommended Video

    Ashok Gehlot Meet Sachin Pilot : एक महीने की रस्साकशी के बाद मिले दोनों | वनइंडिया हिंदी
    राजस्थान के कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह और भंवरलाल शर्मा का निलंबन वापस

    कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस के संगठन महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेन्द्र सिंह के कांग्रेस पार्टी से निलंबन को वापस ले लिया है। इससे पहले पांडे ने ट्वीट कर कहा कि व्यापक विचार विमर्श के बाद इन दोनों विधायकों का निलंबन रद्द किया गया है।

    इससे पहले सचिन पायलट के पार्टी को फिर से ज्वाइन करने के संकेतों के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि पार्टी को लोकतंत्र बचाने के लिए भूलो और माफ करो के साथ आगे बढ़ना होगा। इसके अलावा गहलोत ने केंद्र और भाजपा पर उनकी सरकार गिराने के आरोप लगाए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+