प्रेमिका को पाने के लिए चोरी पर चोरी करता गया लड़का, वो किसी और के साथ चली गई

उदयपुर। प्‍यार को पाने के लिए लोग हर चीज कर गुजरते हैं। लेकिन जरा सोचिए जिस प्‍यार के ऐसा किया जाए और वो ही किसी और से प्‍यार कर बैठे तो क्‍या होगा। ऐसा ही एक मामला राजस्‍थान के उदयपुर में सामने आया है। यहां एक प्रेमी को प्‍यार करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। वो सलाखों के पीछे पहुंच गया है। आप जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि प्रेमिका के साथ रहने के लिए प्रेमी चोर बन गया। उसने एक-एक कर 50 मोटरसाइकिलें चोरी कीं। उसे अपने साथ ले जाने के लिए जब वो पैसे लेकर आया तो लड़की किसी और के साथ चली गई। जानिए पूरा मामला

प्‍यार को पाने के लिए 40 हजार देना था जुर्माना

प्‍यार को पाने के लिए 40 हजार देना था जुर्माना

जानकारी के मुताबिक 22 साल के रमेश की मुलाकात एक साल पहले एक लड़की से हुई। पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। सामाजिक रोक-टोक और एक दूसरे से अलग होने के डर से दोनों घर से भाग गए और साथ रहने लगे। लड़की के घरवालों को ये सहन नहीं हुआ और उन लोगों ने पंचायत बुला दी। पंचायत ने रमेश पर 40,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।

प्रेमी बन गया चोर, 50 बाइकों पर किया हाथ साफ

प्रेमी बन गया चोर, 50 बाइकों पर किया हाथ साफ

जुर्माने की राशि चुकाने के लिए उसने दो लोगों (थावर और प्रेमचंद) के साथ मिलकर 50 बाइक चोरी की, लेकिन उसने जिस लड़की के लिए ऐसा किया वह किसी और के साथ चली गई। पूछताछ के दौरान रमेश ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में रमेश ने हमें बताया कि उसने चोरी करना शुरू कर दिया ताकि वह जुर्माना भर सके। बता दें कि रमेश के सहयोगियों में से एक थवार कुख्यात

पार्ट्स अलग कर बेच देते थे

पार्ट्स अलग कर बेच देते थे

रमेश ने बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिलों को अनलॉक करने के लिए एक मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया था। रमेश और थवार ने बाइक चुराई और उनके तीसरे साथी प्रेमचंद ने बाइक के पार्ट्स अलग करके उन्हें बेच दिया। पुलिस ने रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं उसके साथियों की तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+