कुत्ते को कार के पीछे बांधकर घसीट रहा था बाबू खान, VIDEO वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार

Recommended Video

    Udaipur में मानवता हुई शर्मसार, Dog को Car के पीछे बांधकर घसीटा, Watch Video | वनइंडिया हिंदी

    उदयपुर। राजस्‍थान के उदयपुर जिले के केलवा इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। यहां एक व्‍यक्ति को कार के पीछे बांधकर कुत्ते को घसीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सर्तक हुई। जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम बाबू खान है। उसने बताया कि उसके गैरेज के बाहर आवारा कुत्ते का शव मिला और उसे जंगल में डिस्पोज करने के लिए कार के पीछे बांधकर ले जा रहा था। उसी वक्‍त किसी ने वीडियो शूट किया।

    कुछ लोगों ने कहा कुत्ता जीवित था

    कुछ लोगों ने कहा कुत्ता जीवित था

    हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के समय कुत्ता जीवित था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुत्ते के पोस्टमार्टम से पता चला है कि कुत्ते की मौत चोट से हुई है। "पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि कुत्ते की मौत ट्रॉमा और सेप्टीसीमिया से हुई थी, जो उसे कार के पीछे खींचने के कारण हुआ था।

    बाद में अदालत ने जमानत दे दी

    बाद में अदालत ने जमानत दे दी

    पुलिस ने बताया "आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में एक स्थानीय अदालत ने उसे जमानत दे दी थी। हम जल्द ही चार्जशीट पेश करेंगे।''

    इस आरोप में हुए गिरफ्तार

    इस आरोप में हुए गिरफ्तार

    बाबू खान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 429 (पशु को मारने की शरारत) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पशु अधिकार कार्यकर्ता राकेश शर्मा ने इस घटना को शर्मनाक बताया। यह एक अमानवीय कृत्य था। यह आरोपियों के बीमार मनोविज्ञान को दर्शाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+