राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को हुआ स्वाइन फ्लू, विशेष विमान से दिल्ली लाए गए

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को स्वाइन फ्लू हो गया है। उन्हें इलाज के लिए सोमवार को रात करीब 11 बजे विशेष विमान से दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया।

नई दिल्ली। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को स्वाइन फ्लू हो गया है। उन्हें इलाज के लिए सोमवार को रात करीब 11 बजे विशेष विमान से दिल्ली लाया गया है। राज्यपाल को स्वाइन फ्लू होने की खबर से राजस्थान सरकार में भी हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले स्वाइन फ्लू के उनके दो टेस्ट की रिपोर्ट अलग-अलग आई, जिसके चलते उनका तीसरा टेस्ट कराया गया, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। दिल्ली पहुंचने पर रात में ही डॉक्टरों की टीम ने राज्यपाल के नए सिरे से सैंपल लेकर इलाज शुरू कर दिया।

तीसरे टेस्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

तीसरे टेस्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

कल्याण सिंह की तबियत बिगड़ने पर सबसे पहले राजस्थान के सवाई मानसिंह अस्पताल में उनका स्वाइन फ्लू का टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उनका दोबारा टेस्ट किया गया, जहां स्वाइन फ्लू नेगेटिव आया। दोनों रिपोर्ट में अंतर मिलने के बाद सवाई मानसिंह अस्पताल में फिर से कल्याण सिंह का टेस्ट किया गया, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।

मामले की जांच के लिए कमेटी गठित

मामले की जांच के लिए कमेटी गठित

इसके बाद तुरंत राज्यपाल कल्याण सिंह को इलाज के लिए दिल्ली लाया गया। राज्यपाल को स्वाइन फ्लू होने की खबर से राजस्थान सरकार में भी हड़कंप मच गया। टेस्ट रिपोर्ट में अंतर आने पर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई। यह कमेटी मामले की जांच कर अगले तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। फिलहाल डॉक्टरों की टीम कल्याण सिंह की हालत पर नजर बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मांगी रिपोर्ट

मामले को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी रिपोर्ट मांगी है। राज्यपाल की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट अलग-अलग आने के मामले को लेकर राजस्थान विधानसभा में भी हंगामा हुआ। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ ने विधानसभा में बताया कि राज्यपाल कल्याण सिंह का फिर से सवाई मानसिंह अस्पताल में टेस्ट कराया गया, जिसमें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+