Rajasthan Election Results 2018: वसुंधरा राजे सिंधिया की धमाकेदार जीत, कांग्रेस के मानवेंद्र को 45 हजार वोटों से हराया
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में मु्ख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की हैं। झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे ने 45 हजार वोटों से जीत दर्ज की हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह को हराया है। वसुंधरा राजे की झालरापाटन सीटे से लगातार चौथी जीत है। हालांकि, अभी तक आये रुझानों में कांग्रेस राजस्थान में बढ़त बनाती दिख रही है और सरकार बनाने का दावा भी कर रही है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव से बिल्कुल पहले जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस ज्वॉइन किया था। कांग्रेस ने इस बार मानवेंद्र को वसुंधरा के खिलाफ मैदान में उतारा था, जो चुनावी रैलियों के दौरान महारानी को हराने का दावा कर रहे थे।
वसुंधरा राजे ने 13वें राजस्थान के 13वें सीएम के रूप में 2013 में शपथ ली थीं। वसुंधरा राजे 2003 से झालरापाटन सीट से जीतती आ रही हैं। वसुंधरा एक बार धोलपुर से भी चुनाव लड़ चुकी हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया मध्यप्रदेश के ग्वालियर के सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।
राजस्थान में बीजेपी एंटी इनकंबेंसी का शिकार हुई और जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को हुआ है। अभी तक रुझानों में कांग्रेस को राजस्थान में स्पष्ट बहुमत मिल रहा है और सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है।












Click it and Unblock the Notifications