Rajasthan election results 2018: उदयपुर से गुलाब चंद कटारिया पीछे

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद आज ईवीएम बैलट खुल गए हैं। इन ईवीएम मशीनों से जो नंबर सामने आ रहे हैं उसने भारतीय जनता पार्टी के खेमे की मुश्किल को बढ़ा दिया है। राजस्थान में भाजपा अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन करती नहीं दिख रही है और पार्टी के लिए एक बार फिर से सत्ता में वापसी मुश्किल लग रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया अपनी सीटे से पीछे चल रहे हैं। कटारिया उदयपुर सीट से पीछे चल रहे हैं, जिसने पार्टी की चिंता को बढ़ा दिया है।

kataria

हालांकि प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 4055 वोटों से आगे चल रही हैं। वह झालरपाटन विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत 5112 वोटों से आगे चल रहे हैं। वह सरदारपुरा विधानसभा सीटों से आगे हैं। हालांकि मतों की गणना जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे प्रदेश की तस्वीर साफ होगी।

आपको बता दें कि गुलाब चंद कटारिया पिछले 25 सालों से कभी चुनाव नहीं हारे हैं और वह प्रदेश के गृहमंत्री हैं। वहीं उनके खिलाफ कांग्रेस की उम्मीदवार गिरिजा व्यास मैदान में हैं। ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। कटारिया की मुश्किल इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि उनके पुराने साधी शांतिलाल चपलोत और मांगीलाल जोशी खुद एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2018: नतीजों से पहले ही कांग्रेस में जश्‍न की तैयारी, मंगाए गए पटाखे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+