राजस्थान: सचिन ने टोंक से, गहलोत ने सरदारपुरा से भरा नामांकन

जयपुर। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट ने विधानसभा चुनावों के लिए टोंक सीट से सोमवार को अपना पर्चा दाखिल कर दिया। नामांकन भरने से पहले सचिन पायलट ने टोंक के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं कांग्रेस के वरिष्ट नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी आज जोधपुर के सरदारपुरा से नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने से पहले अशोक गहलोत अपनी बहन विमला देवी के घर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।

 Rajasthan Congress President Sachin Pilot and ashok gehlot files his nomination

सोमवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक के शिव मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने टोंक सीट के लिए कांग्रेस की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद पायलट ने कहा कि, बीजेपी ने जनता को धोखा दिया और उसका रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि नाराज जनता कांग्रेस के लिए मतदान करने को उतावली है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ना केवल टोंक बल्कि समूचे राज्य में अप्रत्याशित बहुमत से जीतेगी। सचिन के खिलाफ बीजेपी ने एक मात्र मुस्लिम उम्मीदावार यूनुस खान को उतारा है। सचिन 2004 में दौसा और इसके बाद 2009 में अजमेर से सांसद चुने गए। 2014 में वो भाजपा के सांवरलाल जाट से हार गए थे। टोंक विधानसभा क्षेत्र से उसने अपने एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी यूनुस खान को टिकट दे दिया है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने जोधपुर के सरदारपुरा सीटे के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने से पहले अशोक गहलोत अपनी बहन विमला देवी के घर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। उनकी बहन विमला देवी ने चुनावी चंदे के रूप में लिफाफा भी सौंपा। बता दें ,1999 से अशोक गहलोत इस सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। उन्हों यहां से कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+