राजस्थान: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM गहलोत ने अपने पास रखा वित्त, पायलट को मिले 5 विभाग
Recommended Video

जयपुर। आखिरकार लंबी माथापच्ची के बाद राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों का ऐलान कर दिया गया है, खुद सीएम (Ashok Gehlot) ने अपने पास गृह और वित्त मंत्रालय रखा है, जबकि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) को लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास मंत्रालय और विज्ञान-तकनीकी समेत कुल 5 मंत्रालयों का जिम्मा सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की राहुल गांधी से मुलाकात
भागों के बंटवारे से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot)ने बुधवार शाम पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उसके बाद ऐलान हुआ है, आपको बता दें कि 17 दिसंबर को अशोक गहलोत ने राज्य के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

गहलोत की कैबिनेट काफी पढ़ी-लिखी
गौरतलब है कि 24 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था जिसमें 13 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। वैसे गहलोत की कैबिनेट काफी पढ़ी-लिखी है, इनके मंत्रीमंडल में तीन पीएचडी, छह एलएलबी और एक इंजीनियर विधायक को जगह मिली है, वहीं सात मंत्री भी डिग्रीधारक हैं।

पांच मंत्रियों के पास हायर सेकेंडरी शैक्षिक योग्यता
गहलोत की कैबिनेट में इंजीनियर विधायक रमेश चंद मीणा ने 1993 में इंजनीयरिंग की थी। इसके अलावा रघु शर्मा, बीडी कल्ला और आरलएडी नेता सुभाष गर्ग पीएचडी कर चुके हैं और पांच मंत्रियों के पास हायर सेकेंडरी शैक्षिक योग्यता है।

ये हैं राजस्थान कैबिनेट मंत्री
बीडी कल्ला (बीकानेर), शांति धारीवाल (कोटा उत्तर), परसादी लाल मीणा (लालसोट), मास्टर भंवरलाल मेघवाल (सुजानगढ़ से), लालचंद कटारिया (झोटवाड़ा से) , डॉ. रघु शर्मा (केकड़ी से), प्रमोद जैन भाया अंता से, विश्वेंद्र सिंह (डीग-कुम्हेर), बायतू से हरीश चौधरी, रमेश मीणा (सपोटरा), चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह (सिविल लाइंस) और पोकरण से विधायक सालेह मोहम्मद को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है।

राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार
बांसवाड़ा से अर्जुन सिंह बामनिया, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, सांचौर से सुखराम विश्नोई, अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, वैर से भजनलाल जाटव, हिंडौली से अशोक चांदना, लक्ष्मणगढ़ (सीकर) विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, सिकराय से ममता भूपेश, कोटपूतली से राजेन्द्र सिंह यादव और गठबंधन दल RLD के भरतपुर से विधायक सुभाष गर्ग राज्यमंत्री या स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications