भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अकबर को बताया चरित्रहीन, बोले- गंदे काम करने जाता था मीना बाजार
नई दिल्ली। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। सैनी ने कहा कि अकबर ने मीना माजार की स्थापना की थी, जहां पर महिलाएं सभी काम करती थी, यहां पर पुरुषों का आना प्रतिबंधित था। लेकिन अकबर यहां पर भेष बदलकर जाता था और गंदे काम करता था। मदन लाल सैनी ने कहा कि यह इतिहास में भी दर्ज है। सैनी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि बीकानेर की रानी किरण देवी के साथ भी वह यौन शोषण करना चाहता था।

अकबर पर लगाया आरोप
सैनी ने का कि अकबर किरण देवी के साथ यौन शोषण करना चाहता था लेकिन किरण देवी पहले से ही सतर्क थीं। किरण देवी ने अकबर को जमीन पर पटक दिया था और अकबर की छाती पर खंजर रख दिया था। जिसके बाद अकबर ने अपनी जिंदगी की उनसे भीख मांगी थी। अकबर ने कहा था कि हिंदुस्तान का बादशाह तुम्हारे कदमों के नीचे है। इस घटना के बाद मीना बाजार को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था। सैनी के इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है।

संस्कृति की रक्षा करने वाला महान
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सैनी ने कहा कि वही व्यक्ति महान होता है जो धर्म और संस्कृति का सम्मान करता है और उसके लिए संघर्ष करता है। उन्होंने कहा कि जब महाराणा प्रताप के जीवन के बारे में आप पढ़ते हैं तो देखते हैं कि उन्होंने कभी भी जमीन पर कब्जा करने के लिए कोई काम नहीं किया, जिन लोगों ने देश पर हमला किया उनकी कभी भी महाराणा प्रताप ने अधीनता स्वीकार नहीं की। जो लोग इस देश को गुलाम बनाने के लिए आए थे उनकी अधीनता को महारामा प्रताप ने कभी भी स्वीकार नहीं किया। यही वजह है कि महाराणा प्रताप महान थे।

महाराणा प्रताप की जयंती का कार्यक्रम
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया था, इसी कार्यक्रम में बोलते हुए सैनी ने यह विवादित बयान दिया था। जिस वक्त सैनी ने यह बयान दिया उस वक्त पार्टी के कई नेता मौजूद थे। कार्यक्रम में भाजपा सांसद रामचरण बोहरा, विधायक सतीश पूनिया और कालीचरण सराफ मौजूद थे। बता दें कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। यहां पर पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पार्टी ने 25 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications