Video: भाजपा सांसद के हेलीकॉप्टर ने खोया संतुलन, टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद की महंत बालकनाथ के हेलीकॉप्टर का बड़ा हादसा टल गया। दरअसल जिस वक्त महंत का हेलीकॉप्टर रविवार को उन्हें लेकर टेक ऑफ करने वाला था उसी वक्त हेलीकॉप्टर ने अपना संतुलन खो दिया। जिसके बाद पायलट ने अपनी सूजबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर पर नियंत्रण पाया और इसे नियंत्रित करने में सफलता हासिल की और बड़ा हादसा टल गया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर ने किस तरह से अपना संतुलन खो दिया और वह डांवाडोल होने लगा था।

helocopter

जानकारी के अनुसार बालक नाथ अपने संसदीय क्षेत्र के कोट कासिम इलाके के एक मंदिर में गए थे। जब वह यहां से वापस जा रहे थे तो इसी दौरान जमीन से थोड़ा उपर जाते ही हेलीकॉप्टर गोल-गोल घूमने लगा, जिससे वहां मौजूद लोग चिंतित हो गए। काफी दूर तक हेलीकॉप्टर घूमता रहा और वह ना तो उपर जा रहा था और ना ही नीचे आ रहा था। हवा में लहराते हेलीकॉप्टर को देख लोग काफी परेशान हो गए। लेकिन हेलीकॉप्टर में पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और हेलीकॉप्टर पर नियंत्रण हासिल किया।

हेलीकॉप्टर पर संतुलन हासिल करने के बाद हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य स्थान पर चला गया। अच्छी खबर यह है कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब हेलीकॉप्टर ने अपना संतुलन खोया है, इससे पहले कई ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिसमे बड़े-बड़े नेता अपनी जान गंवा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+