देश पर काबिज होने के लिए 10 से 14 बच्चे पैदा कर रहे मुसलमान: भाजपा

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर से भाजपा विधायक बनवारी लाल सिंघल का कहना है कि हिन्दू तो एक-दो बच्चा पैदाकर उनके पढ़ाने-लिखाने की फिक्र में लगे रहते हैं जबकि मुसलमानों का पूरा ध्यान अपनी आबादी बढ़ाने पर है। सिंघल का कहना है कि मुसलमान लगातार आबादी बढ़ा रहे हैं और उनका पूरा ध्यान इस पर है कि कैसे देश की सत्ता और संसाधनों पर कब्जा कर लिया जाए और देश में इस्लाम का शासन स्थापित किया जाए। मुसलमानों को लेकर बीएल सिंघल ने सोमवार को ये बयान दिया है।

 मुसलमान चाहते हैं देश पर कब्जा

मुसलमान चाहते हैं देश पर कब्जा

सिंघल ने साफ कहा कि मुसलमानों को इस बात की चिंता है कि देश पर राज कैसे किया जाए। शिक्षा और विकास उनके लिए मायने नहीं रखते हैं। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि ये उनकी निजी राय है। रविवार को फेसबुक पर लिखे पोस्ट में मुसलमान देश पर राज करने के मकसद से ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं। वे हिंदुओं को उनके ही देश में किनारे करने के लिए आबादी बढ़ा रहे हैं। वे चाहते हैं कि देश में मुस्लिम राष्ट्रपति, मुस्लिम प्रधानमंत्री और राज्यों में मुस्लिम मुख्यमंत्री हो। उन्होंने लिखा था कि बहुसंख्यक होने पर मुसलमानों की राजनीति चलेगी, वे हिंदुओं को निचले स्तर के नागरिक की तरह जीने पर मजबूर करेंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम 2030 तक देश में बहुसंख्यक होने का इरादा कर रहे हैं और इसीलिए 10 से 14 बच्चे तक पैदा कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि बच्चे पैदा करने के लिए मुसलमान बीवियों तक को खरीद रहे हैं।

मुसलमान, हिन्दुओं के टैक्स पर ले रहे मजे

मुसलमान, हिन्दुओं के टैक्स पर ले रहे मजे

सिंघल ने लिखा कि वे हिंदू जो टैक्स दे रहे हैं, मुसलमान उसका भी उपभोग कर रहे हैं, हिन्दू कमा रहा है और मुसलमान को उससे फायदा हो रहा है। इसलिए ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे हिंदू हो या मुस्लिम सभी को दो ही बच्चे पैदा करने की अनुमति हो। सिंघल ने कहा कि अगर मुसलमान बहुसंख्यक हो गए तो हिंदू देश में हाशिये पर चले जाएंगे।

विधायक ने हिन्दुओं को चेताया

विधायक ने हिन्दुओं को चेताया

विधायक बीएल सिंघल ने हिंदुओं को लगभग चेतावनी के अंदाज में कहा है कि वो आधुनिक लाइफस्टाइल पर अपना पैसा खर्च कर रहे हैं जबकि अलवर और भरतपुर में मुसलमान हथियार खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बंगाल और बिहार से लड़कियां खरीदकर अपने मकसद को पूरा करने के लिए ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं। सिंघल ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि आंकड़ों के आधार पर उन्होंने ये कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+