राजस्थान चुनाव में इस बार होगा ग्लैमर ही ग्लैमर, कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी ये दो एक्ट्रेस

तीन प्रदेशों में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होने के बाद अब राजस्थान और मिजोरम में वोटिंग होनी बची है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

नई दिल्ली। तीन प्रदेशों में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होने के बाद अब राजस्थान और मिजोरम में वोटिंग होनी बची है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। सभी पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतार रही हैं। अब कांग्रेस ने एक कदम जाकर फिल्मी हस्तियों को प्रचार की जिम्मेदारी थमाई है। कांग्रेस राजस्थान चुनाव में एक्ट्रेस अमीषा पटेल से प्रचार करवा ग्लैमर का तड़का लगाने जा रही है।

Ameesha Patel

राजस्थान में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में प्रचार के लिए केवल पांच दिन बचे हैं। कांग्रेस इसमें कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती, इसलिए उसने आखिरी पांच दिनों के लिए एक खास प्लान तैयार किया है। इसमें कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के अलावा एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी शामिल हैं, जो इस बार कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। अमीषा पटेल और नगमा कांग्रेस के लिए प्रदेश में वोट मांगेंगी।

ये भी पढ़ें: अब मोदी सरकार के मंत्री ने बताई हनुमान की जाति, कहा- दलित नहीं आर्य थे बजरंग बली

कांग्रेस इन दोनों के अलावा और भी फिल्मी सितारों को बुलाने पर विचार कर रही है। इसे लेकर अभी प्लान बनाया जा रहा है, जिसे फाइनल करने के बाद चुनाव प्रचार अभियान का शेड्यूल बनेगा। इस प्रचार की जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने संभाली है। इसके लिए जयपुर में एक वॉर रूम बनाया गया है। इसके लिए पटेल खास दिल्ली से टीम लेकर आए हैं।

राजस्थान की 200 सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान पड़ेंगे। मिजोरम में भी इसी दिन वोटिंग होनी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनावों का रिजल्ट 11 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- राजस्थान से ध्यान भटकाने के लिए मेरा नाम घसीट रही

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+