राजस्थान: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बोली भाजपा, 'मूर्खता से भरा नकलपत्र है ये'

राजस्थान में कांग्रेस के घोषणा पत्र को भाजपा ने 'नकलपत्र' बताया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र मूर्खता से भरा एक नकलपत्र है।

नई दिल्ली। राजस्थान में कांग्रेस के घोषणा पत्र को भाजपा ने 'नकलपत्र' बताया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र मूर्खता से भरा एक नकलपत्र है। उसमें कोई गंभीरता नहीं है। बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस ने राजस्थान चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और महासचिव अशोक गहलोत ने घोषणा पत्र जारी किया जिसका नाम 'जन-घोषणा पत्र' नाम दिया गया है।

Sudhanshu Trivedi

कांग्रेस के घोषणा पत्र को 'नकलपत्र' बताते हुए भाजपा के राष्ट्रय प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी ने कहा, 'राजस्थान चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र मूर्खता से भरा एक नकलपत्र है। इसमें बिल्कुल गंभीरता नहीं है। ये सिर्फ बीजेपी घोषणापत्र पर भयानक मजाकिया प्रतिक्रियाओं से भरा एक दस्तावेज है। न केवल उनका घोषणा पत्र हमारे बाद आया, वो हमसे हर कदम पर पीछे हैं।'

ये भी पढ़ें: राजस्थान चुनाव: बीजेपी का 'गौरव संकल्प पत्र' जारी, हर साल 30 हजार सरकारी नौकरियां

कांग्रेस ने राजस्थान चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र गुरुवार को जारी किया। वहीं भाजपा ने गुरुवार को 'गौरव संकल्प पत्र' नाम से मैनिफेस्टो जारी किया था। वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में शिक्षित बेरोजगारों को 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने और हर साल 30 हजार सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।

वहीं कांग्रेस ने किसान कर्ज माफी से लेकर बुजुर्ग किसानों को पेंशन और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा की बात कही है। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए 7 दिसंबर को वोटिंग होगी। वहीं रिजल्ट 11 दिसंबर को आएंगे।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस के घोषणा पत्र में किस तबके के लिए क्या? पढ़ें घोषणाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+