राजस्थान: भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में अज्ञात बदमाशों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति तोड़ी
नई दिल्ली। राजस्थान में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को तोड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा इलाके में कुछ शरारती तत्वों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शाहपुरा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ने बताया कि इस मूर्ति को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने रविवार की रात को तोड़ा है। घटना की जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है, जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications