राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

नई दिल्ली। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर होने के बाद हुआ। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। मौके पर पुलिस और अधिकारी पहुंच गए हैं, प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Recommended Video

    Rajasthan: Chittorgarh Accident में 10 की मौत, PM Narendra Modi ने जताया शोक | वनइंडिया हिंदी
    Rajasthan 10 dead after two vehicles collided with each other in Chittorgarh

    बता दें कि आज ही के दिन चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में एक और भीषण हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि शादी समारोह से लौट रहे दूल्हा-दूल्हन की कार आगे चल रही कंटेनर में घुस गई। इस हादसें में ड्राइवर और दूल्हे के ताऊ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूल्हन और दूल्हे को भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक रतलाम के पास बड़नगर से पाली के लिए दो बोलेरो गाड़ियां दूल्हा- दुल्हन और परिजनों को लेकर रवाना हुई। दोनों की शादी शुक्रवार को ही संपन्न हुई थी।

    परिजनों ने बताया कि एक गाड़ी में दूल्हा और दूल्हन सगे संबंधियों के साथ थे और दूसरी गाड़ी में बाराती थे। इस हादसे में ड्राइवर भगाराम और दूल्हे के ताऊ मलाराम की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और अधिकारि मौके पर पहुंचे। सड़क हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद सड़क का जाम खाली कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की सहायता से मौके से हटाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर के आगे एक बाइक सवार आ गया जिसे बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाना पड़ा लेकिन पीछे से आ रही बोलेरो उसमें घुस गई।

    यह भी पढ़ें: घने कोहरे की चादर से ढके यूपी के कई जिले, जीरो विजिबिलिटी के कारण सड़क पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+