Raja Raghvanshi Case पर बोले धीरेंद्र शास्त्री, 'एक से एक देवियां हैं, अब तो अविवाहित पुरुष भी डरने लगे'
Raja Raghvanshi Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड पर पूरे देश से प्रतिक्रिया आ रही है। सोशल मीडिया पर भी यह केस काफी चर्चा में है। इस केस पर कथावाचक बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह हत्याकांड की आरोपी और राजा की पत्नी सोनम का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शास्त्री कहते हैं कि भारत में आज कल एक से बढ़कर एक केस आ रहे हैं। अब तो अविवाहित लोग भी डरने लगे हैं। सोनम पर दिया बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Raja Raghvanshi Case पर बोले धीरेंद्र शास्त्री
सोशल मीडिया पर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, 'एक से बढ़कर एक खतरनाक केस आ रहे हैं। एक से बढ़कर एक नीले ड्रम वाली देवियां आ रही हैं। अभी कल नई खबर आई, सोनम! देखो तो तुम कहानियां! हमारे जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं। पहले लगता था अरेंज मैरिज खराब है फिर लगा लव मैरिज...जब से ये राजा वाला कांड सुना है बड़ा खराब है ये सब।' उनके ऐसा कहने पर मौजूद श्रोता तालियां बजाते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: Sonam Raj Love Story: यूं टाली जा सकती थी राजा रघुवंशी की हत्या, सोनम-राज की लव स्टोरी के 4 सबूत चौंका देंगे
राजा रघुवंशी केस ने पूरे देश को हिला दिया
बता दें कि इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हनीमून के लिए पत्नी सोनम के साथ शिलांग गए थे। 11 मई की शादी के बाद 20 मई को कपल हनीमून के लिए शिलांग गया था। यहां दोनों चेरापूंजी में रुके और फिर 23 मई को राजा लापता हो गए। 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक खाई में मिला था। राजा की मौत के 17 दिनों बाद सोनम ने गाजीपुर के एक पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया था।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोनम ने राजा की हत्या कराई है। अपने प्रेमी राज और 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर के जरिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और पूछताछ में सोनम ने हत्या और राज से अफेयर की बात कबूल कर ली है। पांचों आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi ने हत्या की बात कबूली, SIT की पूछताछ में खुलासा












Click it and Unblock the Notifications