Raja Raghuvanshi Murder: क्राइम सीन से खुले अहम राज, राजा को मारने के बाद बुर्का पहन भागी थी सोनम
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है। शिलांग में पुलिस ने क्राइम सीन से अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस रिपोर्ट से राजा के हत्या के आरोपियों की पूरी शैतानी करतूत सामने आ गई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि राजा को पहले चेरापूंजी में भी मारने की कोशिश हुई थी, लेकिन आरोपी अपने मंसूबे को अंजाम देने में नाकामयाब रहे थे। पुलिस ने क्राइम सीन से रिपोर्ट तैयार कर ली है। शिलांग के एसपी विवेक ने बताया कि राजा की हत्या महज 18 मिनट में हुई थी।
Raja Raghuvanshi Case: क्राइम सीन से आई रिपोर्ट
शिलांग के एसपी विवेक ने बताया कि सोनम रघुवंशी ने शादी के 11वें दिन ही राजा की हत्या का पूरा प्लान बनाया था। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड सोनम का प्रेमी राज कुशवाह है। राज ने ही सारी साजिश रची थी और इस हत्या को अंजाम देने में सोनम के साथ उसके तीन दोस्तों ने साथ दिया था। तीन आरोपियों में से एक राज का चचेरा भाई है। पहले सुपारी किलिंग की बात की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि हत्याकांड के लिए सुपारी नहीं दी गई थी। पांचों आरोपियों ने मिलकर यह प्लान बनाया और अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder: जेल में पूरी हो रही सोनम की ये डिमांड, जेलर भी नहीं कर पा रहे इनकार
सेल्फी प्वाइंट पर ले जाकर की गई हत्या, 18 मिनट चला घटनाक्रम
शिलांग पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोनम राज को लेकर सेल्फी प्वाइंट पर गई थीं। पहले गुवाहाटी में हत्या करने का प्लान था फिर चेरापूंजी में कोशिश की, लेकिन यह प्लान कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद नौनगरियात में ये लोग पहुंचे। वहां वैसेडम में पार्किंग लॉट में जब राजा टॉयलेट के लिए गया, तो तीनों ने उसकी हत्या कर दी। इस दौरान सोनम वहीं पर मौजूद थी।
हत्या करने के बाद बुर्का पहनकर गुवाहाटी भागी थी सोनम
हत्या करने के बाद चारों आरोपी वैसेडम से निकले और इस दौरान ये चारों दो स्कूटी पर सवार थे। इस दौरान एक स्कूटी सोनम ने खुद चलाई थी जबकि दूसरी स्कूटी आनंद ने चलाई थी। वैसेडम से जब ये लोग AV पॉइंट पहुंचे तो आकाश स्कूटी चलाने लगा और सोनम पीछे बैठी थी। यहीं पर उसने रेनकोट फेंका और यह रेनकोट बाद में पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद सोनम ने एक टैक्सी ली और बुर्का पहनकर उसमें बैठी और वहां से गुवाहाटी गई थी। गुवाहाटी से सिलीगुड़ी फिर पटना और वहां से आरा पहुंची थी। इसके बाद सोनम इंदौर पहुंच गई थी, जहां वह 26 मई से 8 जून तक राज के साथ रही।
यह भी पढ़ें: पति की जान लेने में किस राज्य की महिलाएं टॉप पर? 5 साल में सामने आईं 785 'सोनम', एक ने सांप से 10 बार डसवाया












Click it and Unblock the Notifications