पति की जान लेने में किस राज्य की महिलाएं टॉप पर? 5 साल में सामने आईं 785 'सोनम', एक ने सांप से 10 बार डसवाया
Sonam Raghuvanshi: मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद देशभर में चर्चा हो रही है कि अपने पति की हत्या करवाने या करने के मामलों में किस राज्य की महिलाएं सबसे आगे हैं? बीते पांच वर्षों में देश के पांच प्रमुख राज्यों में ऐसे कितने मामले सामने आए, जहां पत्नी पर ही पति की हत्या करने या करवाने का आरोप लगा। सोनम रघुवंशी से पहले भी कई मामलों ने चौंकाया है। किसी महिला ने पति के शव को नीले ड्रम में छिपा दिया तो किसी ने पति की जान लेने के लिए उसे सांप से 10 बार डसवाया।
सबसे पहले जानिए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड का अपडेट
राजा की पत्नी आरोपी सोनम रघुवंशी, सोनम के प्रेमी राज सिंह कुशवाहा और तीनों सुपारी किलर-विशाल सिंह चौहान उर्फ विक्की ठाकुर, आकाश राजपूत और आनंद को 12 जून को मेघालय पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सोनम रघुवंशी व राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को हुई। सोनम पति को राजा को हनीमून पर मेघालय के शिलॉंग ले गई थी, जहां 21-22 मई को प्रेमी राज कुशवाहा द्वारा भेजे गए सुपारी किलर के साथ मिलकर राजा की हत्या करवा दी थी।

पति की हत्या करवाने में उत्तर प्रदेश की महिलाएं सबसे आगे
देश के पांच बड़े राज्यों में बीते पांच वर्षों में कुल 785 पतियों की हत्या के मामले सामने आए, जिनमें हत्या करने या उसमें संलिप्त होने का आरोप पत्नी पर ही लगा है। अपने हाथों से या किसी और के जरिए पति की जान लेने के मामलों में सबसे ज्यादा केस उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए हैं। दूसरे नंबर पर बिहार, तीसरे पर राजस्थान, चौथे पर महाराष्ट्र और पांचवें नंबर पर मध्य प्रदेश है।

किस साल में कितने पतियों की हत्या?
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB), राज्य स्तरीय क्राइम डेटा और अन्य विश्वसनीय रिपोर्ट्स के अनुसार बीते पांच साल में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पति की हत्या के कुल 785 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 186 केस वर्ष 2024 में ही दर्ज हुए हैं। इसके अलावा 2023 में 166, 2022 में 166, 2021 में 145 और 2020 में 122 केस दर्ज किए गए।
5 साल में कहां-कितने पतियों का कत्ल?
| राज्य | 2020 | 2021 | 2022 | 2023 | 2025 | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | उत्तर प्रदेश | 45 | 52 | 60 | 55 | 62 |
| 2 | बिहार | 30 | 35 | 40 | 39 | 42 |
| 3 | राजस्थान | 20 | 25 | 28 | 30 | 35 |
| 4 | महाराष्ट्र | 15 | 18 | 20 | 22 | 25 |
| 5 | मध्य प्रदेश | 12 | 15 | 18 | 20 | 22 |












Click it and Unblock the Notifications