Raja Raghuvanshi Murder: जेल में पूरी हो रही सोनम की ये डिमांड, जेलर भी नहीं कर पा रहे इनकार

Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस आज भी पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शिलॉन्ग की जेल में बंद आरोपियों पर पुलिसकर्मी लगातार नजर रख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सोनम समेत सभी आरोपियों ने पुलिस से उत्तर भारतीय भोजन की मांग की, जिसे पुलिस ने मुहैया करा दिया। उधर, राजा के परिजन उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने शिप्रा नदी में उनका पिंडदान किया। इस दौरान सोनम का भाई गोविंद भी मौजूद था।

सोनम ने जेल में की स्पेशल डिमांड

उधर शिलॉन्ग जेल में बंद सोनम रघुवंशी ने जेल प्रशासन से फरमाइश की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनम ने नॉर्थ-ईस्ट का खाना-खाने से मना कर दिया है। उसने जेल प्रशासन से नॉर्थ इंडियन खाने की डिमांड की। पुलिस ने भी उसे नॉर्थ इंडियन खाना मंगवाकर दिया, दब जाकर सोनम ने खाना खाया। जिसके बाद सोनम की भूख शांत हुई। पहले दिन सोनम ने कुछ नहीं खाया था, शायद यही वजह है कि पुलिस को नॉर्थ इंडियन स्पेशल खाने का इंतजाम सोनम की लिए करना पड़ा।

Raja Raghuvanshi Murder

'अफेयर का पता होता तो शादी करवा देता'

गोविंद ने कहा कि वह आज भी राजा के परिवार को अपने जीजा का नहीं, बल्कि भाई का परिवार मानता है। वह राजा के परिवार के साथ पिंडदान करने क्षिप्रा नदी के घाट आया था। गोविंद ने आगे कहा कि यदि उसे राज और सोनम के अफेयर के बारे में पहले से पता होता, तो वह दोनों की शादी करवा देता या उन्हें भाग जाने के लिए कहता। गोविंद के अनुसार, सोनम एक आजाद ख्यालों की लड़की है और परिवार की ओर से उस पर कोई दबाव नहीं था। यदि वह शादी नहीं करना चाहती थी, तो वह साफ कह सकती थी। गोविंद ने यह भी कहा कि उसकी बहन इतनी गुस्सैल और जिद्दी है कि परिवार उसके फैसले के खिलाफ नहीं जा सकता था। उसने परिवार का नाम बदनाम कर दिया है और जो किया वह माफ करने लायक नहीं है। गोविंद का मानना है कि यदि सोनम दोषी साबित होती है, तो उसे फांसी होनी चाहिए।

सोनम ने राज को बताया मास्टरमाइंड

पुलिस के अनुसार, सोनम ने राज को हत्या का मास्टरमाइंड बताया है और कहा है कि उसने शादी के 11 दिन पहले मर्डर का प्लान बनाया था। शिलॉन्ग SP विवेक स्येम ने बताया कि तीन आरोपी - विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी - 19 मई को ही शिलॉन्ग पहुंच गए थे। राजा की हत्या के बाद सोनम 25 मई को इंदौर पहुंची और 7 जून तक वहीं रही। इसके बाद वह राज के साथ गाजीपुर चली गई थी।

काला बुर्का पहनकर सिलीगुड़ी भागी थी सोनम

शिलॉन्ग पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपियों ने एक महिला की भी हत्या की योजना बनाई थी। राजा की हत्या के बाद उस महिला को मारकर वहीं स्कूटी के साथ जलाने या नदी में बहाने की योजना थी, ताकि वे दिखा सकें कि सोनम भी मार दी गई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+