Raja Raghuvanshi Case: राजा मर्डर केस में पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, नाले से मिला सोनम का लैपटॉप
Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब तक पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। इस मर्डर केस में राजा और सोनम के साथ हत्याकांड को अंजाम देने वाले 3 और लोगों को भी अरेस्ट किया गया है। इसके अलावा, इंदौर के प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स, जिस मकान में हत्या के बाद राज और सोनम रुके थे उसका मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर और उस बिल्डिंग के गार्ड बल्लू को भी अरेस्ट किया है। इन तीनों पर हत्याकांड से जुड़े सबूत मिटाने का आरोप है।
मेघालय पुलिस की टीम के हाथ बुधवार को अहम सुराग लगा है। पुलिस ने एक नाले से सोनम का लैपटॉप बरामद किया है। इसके अलावा, पिस्टल भी मिली है जिसे राज ने खरीदा था और सोनम ने उसके लिए पैसे दिए थे।

Raja Raghuvanshi Case: सोनम के लैपटॉप से खुलेंगे राज़
राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस को सोनम के लैपटॉप, तीन फोन, ज्वेलरी समेत दूसरी चीजों की तलाश थी। जांच में पता चला था कि सोनम जिस काले बैग में फोन और जेवर लेकर मेघालय से आई थी उसे बल्लू ने ही जलाने का काम किया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जेम्स सिलॉम और बल्लू से पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में ही बल्लू ने सोनम का लैपटॉप फेंकने वाली जगह बताई है। पुलिस ने इस नाले से एक पिस्टल भी बरामद की है। यह पिस्टल राज कुशवाह ने खरीदा था और सोनम ने इसके लिए पैसे दिए थे। पहले गोली मारकर ही राजा को मौत के घाट उतारने का प्लान था।
यह भी पढ़ें: Meghalaya Honeymoon Murder: राजा रघुवंशी की हत्या पर सनसनीखेज खुलासा, सोनम और प्रेमी राज ने कबूला सच
Sonam Raghuvanshi के लैपटॉप से खुलेगी साजिश की परतें
सोनम रघुवंशी का लैपटॉप मिलना इस केस को पूरी तरह से सॉल्व करने की दिशा में अहम सुराग है। पुलिस अब लैपटॉप को फॉरेंसिक और आईटी एक्सपर्ट के पास ले जाएगी और इसकी सर्च हिस्ट्री समेत दूसरी डिटेल्स खंगाली जाएंगी। केस के जांच अधिकारी विवेक सिम ने बुधवार को बताया कि मर्डर केस में आठवीं गिरफ्तारी लोकेंद्र सिंह तोमर की हुई है। तोमर ही उस फ्लैट के ओनर हैं जिसमें राज और सोनम शिलांग से वापस जाने के बाद रुके थे।
अब मेघालय पुलिस तोमर, जेम्स सिलॉम और बल्लू को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। इन तीनों पर हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। तीनों पर हत्या के बाद के अहम सबूत मिटाने का आरोप है।
यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Case Updates: कौन हैं लोकेंद्र तोमर? पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार? कैसे की इसने सोनम की मदद?












Click it and Unblock the Notifications