Raja Raghuvanshi Case Updates: कौन हैं लोकेंद्र तोमर? पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार? कैसे की इसने सोनम की मदद?
Raja Raghuvanshi Case Updates: राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब ग्वालियर की भी एंट्री हुई है, दरअसल पुलिस ने इस मामले में 8वें आरोपी लोकेंद्र तोमर को ग्वालियर से अरेस्ट किया है, ये वो व्यक्ति है जिसने सोनम के लिए इंदौर में रहने के लिए फ्लैट का इंतजाम किया था, पुलिस को शक है कि इसी ने प्रापर्टी डीलर शिलोम जेम्स के कहने पर सबूतों को गायब किया यानी कि सोनम का 'ब्लैक बैग' जलाया था।
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकेंद्र ग्वालियर का ही रहने वाला है और उसे गांधी नगर के एनके प्लाजा स्थित एक फ्लैट से पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक वह कल शाम इंदौर से ग्वालियर आया था और पुलिस ने उसे उसको फ्लैट से ही अरेस्ट किया है। अब इंदौर पुलिस लोकेंद्र को मेघालय पुलिस को सौंपने का इंतजाम कर रही है, जिससे जांच आगे बढ़ाई जाए।
कैसे ही सोनम रघुवंशी की मदद? (Raja Raghuvanshi)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनम अपने पति की हत्या करवाने के बाद ही 23 मई को मेघालय से सीधे इंदौर आई थी, वो भी सड़क मार्ग से, उसने लोगों से बचने के लिए इंदौर में एक किराए के फ्लैट में रह रही थी, जो कि उसने प्रापर्टी डीलर शिलोम जेम्स ने दिलवाया था लेकिन शिलोम को फ्लैट असल में तोमर ने दिया था।
सोनम के काले बैग में थे सबूत
यहीं पर सोनम में वो बैग छिपाया था, जिसमें राजा के गहने, 5 लाख रु और वो चाकू (जिससे पहले राजा की हत्या करने वाल थे) था, जिसे कि सोनम के अरेस्ट होने के बाद जेम्स ने लोकेंद्र तोमर से जलवाया था। इस मामले में सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरवार उर्फ बल्ला भी गिरफ्तार किया है।
सोनम ने हनीमून पर करवाया पति राजा का कत्ल! (Raja Raghuvanshi)
मेघालय पुलिस के मुताबिक 24 साल की सोनम के ऊपर अपने पति राजा रघुवंशी को प्रेमी के साथ मिलकर मरवाने का आरोप है। सोनम ने पूछताछ के दौरान अपनी गुनाह कबूल भी कर लिया है। आपको बता दें कि 11 मई 2025 को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी पूरे धूम-धाम के साथ हुई थी। 20 मई को राजा और सोनम मेघालय अपने हनीमून के लिए पहुंचे थे। 23 मई को सोहरा में इन्होंने सुबह-सुबह अपने घर पर बात की थी और इसके बाद से राजा और सोनम लापता हो गए थे।
2 जून को राजा का शव खाई से बरामद हुआ (Raja Raghuvanshi)
दोनों का फोन बंद हो गया था, घरवालों को चिंता हुई तो इन्होंने पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद राजा-सोनम की खोजबीन शुरू हुई। 2 जून को राजा का शव खाई से बरामद हुआ लेकिन सोनम लापता रही। इसके बाद 9
9 जून 2025 को गाजीपुर के एक ढाबे पर सोनम रात 1:42 बजे पुलिस को मिली, उसने कहा कि 'उसे किडनैप किया गया है' लेकिन मेघालय पुलिस ने सोनम के सारे दावों को गलत बता दिया और कहा कि 'सोनम ने ही अपने पति का मर्डर करवाया है, वो भी अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर।'
राजा कुशवाहा उम्र में पांच साल सोनम से छोटा है (Raja Raghuvanshi)
पुलिस के मुताबिक सोनम का अफेयर अपने पापा की फैक्ट्री में काम करने वाले राजा कुशवाहा से चल रहा था, जो कि उम्र में उससे पांच साल छोटा है। उसी ने राजा के मर्डर का प्लान बनाया था जिसके लिए उसने तीन सुपारी कीलर्स (विशाल, आनंद और आकाश) को भाड़े पर लिया था और इन पांचों ने मिलकर राजा रघुवंशी को मार डाला।












Click it and Unblock the Notifications