Meghalaya Honeymoon Murder: राजा रघुवंशी की हत्या पर सनसनीखेज खुलासा, सोनम और प्रेमी राज ने कबूला सच
Meghalaya Honeymoon Murder: मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मुख्य साजिशकर्ता सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा (Raj Kushwaha) ने न केवल अपने रिश्ते को कबूला है बल्कि राजा रघुवंशी की हत्या में अपनी भूमिका की बात भी मान ली है।
पुलिस के अनुसार, दोनों ने क्राइम सीन को रीक्रिएट कर पूरा घटनाक्रम अधिकारियों को दिखाया। मेघालय पुलिस के ईस्ट खासी हिल्स एसपी विवेक सिएम ने बताया कि सोनम और राज की प्रेम कहानी ही इस मर्डर का मुख्य मकसद बनी।

राज के साथ रिश्ते से नाखुश होकर राजा से की शादी
सोनम के परिवार ने उसके राज के साथ रिश्ते से नाखुश होकर उसकी शादी इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी से कर दी थी। इससे गुस्साई सोनम ने परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
पुलिस का कहना है कि दोनों ने राजा को रास्ते से हटाने की साजिश रची ताकि उनके बीच कोई रुकावट न रहे। हालांकि हत्या में वित्तीय फायदे (Financial Gains) की थ्योरी की भी जांच हो रही है, लेकिन फिलहाल इस पर कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
राजा के परिवार ने सोनम पर नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी, जिसे पुलिस ने सबूतों की मजबूती का हवाला देकर खारिज कर दिया। पुलिस का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैन किए गए नार्को टेस्ट के नतीजे कोर्ट में मान्य नहीं होते।
गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी
गुरुवार को मुख्य आरोपियों सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा समेत हत्या को अंजाम देने वाले तीनों शूटर - आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान, और आनंद कुर्मी को अदालत में पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications