'राजा पर चाकू से हुए 3 वार, Sonam Raghuvanshi ने ही तोड़ा मोबाइल', सीन रीक्रिएशन में सामने आया डरावना सच
Sonam Raghuvanshi Case Updates: राजा रघुवंशी हत्याकांड में मंगलवार को मेघालय पुलिस ने आरोपियों के साथ क्राइम सीन रीक्रिएशन किया, जिससे ये पता चला की आरोपियों के साथ मिलकर 24 साल की सोनम रघुवंशी ने कैसे क्रूरता के साथ अपने पति को मौत के घाट उतारा। एसपी ईस्ट खासी हिल्स SP विवेक सियेम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 'क्राइम सीन रीक्रिएशन पूरी तरह से सफल रहा।'
उन्होंने सिलसिलेवार ढंग से बताया कि राजा को किस तरह से मारा गया। उन्होंने कहा कि 'रीक्रिएशन से हमें बहुत स्पष्ट तस्वीर मिल गई है। एसआईटी ने आज कई जगहों का दौरा किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने राजा रघुवंशी को कैसे मारा?

'हमने पार्किंग लॉट से शुरुआत की, जहां उन्होंने अपने स्कूटी रखी थी, फिर हम व्यूपॉइंट पर गए और पता लगाया कि हत्या से ठीक पहले कौन कहां खड़ा था? राजा पर चाकू से तीन वार किए गए - पहला विशाल ने, दूसरा आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने किया, जब राजा को मारा गया और खून निकलने लगा, तो सोनम मौके से दूर चली गई, तीनों आरोपियों ने फिर राजा के शव को खाई में फेंक दिया।'
'राजा के मोबाइल को सोनम ने तोड़ा'
उन्होंने आगे कहा कि 'हमें पता चला है कि इस घटना में एक और चाकू का इस्तेमाल हुआ है, जो कि अभी तक हमें मिला नहीं है। आरोपियों ने हमें बताया कि हमला करने के बाद उन्होंने चाकू कैसे फेंका? राजा के मोबाइल को सोनम और फिर विशाल ने मिलकर क्षतिग्रस्त किया था। आज यह पूरी घटना दोहराई गई इसमें उनका बाहर निकलना भी शामिल था।'
'Sonam Raghuvanshi के सामने ही हुआ राजा रघुवंशी का कत्ल'
विवेक सियेम ने कहा कि 'सोनम ने पहले ही अपराध स्वीकार कर लिया है। आज हमने क्राइम सीन रिक्रिएशन किया कि वह कहां खड़ी थी, उसकी क्या भूमिका थी, आज सब कुछ सामने आ गया। यह सब पूर्व नियोजित था, राजा को आरोपियों ने ही मारा है, तीनों ने ही उसके शव को फेंका।'
11 मई को इंदौर में हुई थी राजा-सोनम की शादी
आपको बता दें कि राजा रघुवंशी (29) और सोनम (25) की शादी पूरे धूम-धाम के साथ 11 मई को इंदौर में हुई थी। ये शादी दोनों के घरवालों ने तय की थी। 20 मई को राजा और सोनम गुवाहाटी के रास्ते मेघालय अपने हनीमून के लिए पहुंचे थे। 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा में इन्होंने सुबह-सुबह अपने घर पर बात की थी और इसके बाद से ये दोनों लापता हो गए थे। घरवालों को इनकी चिंता हुई तो इनलोगों ने दोनों के लापता होने की बात इंदोर पुलिस से कही, जिसके बाद इंदौर पुलिस ने मेघालय पुलिस से संपर्क साधा।
2 जून को राजा का शव खाई से मिला (Sonam Raghuvanshi)
राजा और सोनम दोनों का फोन बंद था, 2 जून को राजा का शव खाई से मिला और सोनम लापता थी। 9 जून 2025 को गाजीपुर के एक ढाबे पर सोनम रात 1:42 बजे पुलिस को मिली। पीआरवी टीम मौके पर पहुंची तो सोनम काफी डरी हुई बदहवास थी। उसने ढाबे पर ही किसी से फोन लेकर अपने घरवालों को फोन किया था और कहा था कि 'मुझे बचा लो।'
मेघालय पुलिस ने सोनम का जो काला सच बताया
लेकिन लोग इससे पहले कुछ समझ पाते कि सोनम इतने दिन कहां थी? कि इससे पहले मेघालय पुलिस ने सोनम का जो काला सच बताया, उसने राजा रघुवंशी के घरवालों को ही नहीं बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।
पांच साल छोटे राज से चल रहा था सोनम का इश्क (Sonam Raghuvanshi)
पुलिस के मुताबिक सोनम का अफेयर अपने पापा की फैक्ट्री में काम करने वाले राजा कुशवाहा से चल रहा था, जो कि उम्र में उससे पांच साल छोटा है। उसी ने राजा के मर्डर का प्लान बनाया था जिसके लिए उसने तीन सुपारी कीलर्स ( विशाल, आनंद और आकाश) को भाड़े पर लिया था और इन पांचों ने मिलकर राजा रघुवंशी को मार डाला।












Click it and Unblock the Notifications