Raja Raghuvanshi Case: राजा मर्डर केस के आरोपियों का होगा नार्को टेस्ट? मेघालय पुलिस ने दिया जवाब
Raja Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में मुख्य आरोपी राज कुशवाह और सोनम का नार्को टेस्ट किए जाने की मांग की गई है। राज के भाई विपिन और पिता ने नार्को टेस्ट की मांग करते हुए कहा कि सोनम अभी भी पूछताछ में बहुत कुछ छुपा रही है। इसमें उसके परिवार के लोगों की भूमिका की भी जांच करनी चाहिए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग करते हुए केस की जांच को और तेज करने की अपील की है।
Raja Raghuvanshi Case: परिवार ने की नार्को टेस्ट की मांग

यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी का आखिरी Video, सोनम के साथ बेखौफ कर रहा था ट्रैकिंग, फोटोग्राफर बोले- सब कुछ नॉर्मल दिख रहा था
सोनम रघुवंशी पर राजा के भाई ने लगाए गंभीर आरोप
राजा के बड़े भाई सचिन ने कहा कि सोनम ने अब तक पूरा सच नहीं बताया है। हमें नहीं पता कि उसने पुलिस को क्या बयान दिया है। उसके पिता, मां और भाई से भी इस बारे में सवाल पूछना चाहिए। उसके और राज के रिश्ते के बारे में पूरे परिवार को पता है। उनके मुताबिक, आरोपियों में से कुछ की हत्या से पहले तंत्र विद्या और मानसिक नियंत्रण जैसी बातों के बारे में भी हमें सुनने को मिला है। हत्या के बाद वह इंदौर आई थी। 8-10 दिन यहां रुकी थी। इसलिए हम नार्को टेस्ट की मांग कर रहे हैं, ताकि वह पूरा सच बताए।
हालांकि, मेघालय पुलिस ने इस मांग को तत्काल खारिज करते हुए कहा है कि जांच अभी चल रही है। मौजूदा सबूतों के आधार पर मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। शिलांग के एसपी विकास सिम ने कहा, 'नार्को टेस्ट एक संवेदनशील प्रक्रिया है जिसे बिना पर्याप्त कानूनी और तकनीकी आधार के नहीं किया जा सकता। फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि जांच में रुकावट आ रही है।'
यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: वो कौन सी ग्रह स्थितियां हैं जिसने सोनम रघुवंशी को बनाया क्रूर? जानिए यहां












Click it and Unblock the Notifications