अजान विवाद: राज ठाकरे को मिला धमकी भरा पत्र, मनसे नेता ने गृहमंत्री से मिल सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
महाराष्ट्र में अजान के बदले हनुमान चालीसा का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले ईद पर हनुमान चालीसा न बजाने को कहा था लेकिन अब फिर से तेवर सख्त कर लिए हैं।
मुंबई, 11 मई: महाराष्ट्र में अजान के बदले हनुमान चालीसा का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने ईद पर हनुमान चालीसा न बजाने को कहा था लेकिन अब फिर से तेवर सख्त कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर पर अजान सुनाई दे तो और तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाएं।

इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता बाला नंदगांवका को अजान विवाद को लेकर धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद उन्होने बुधवार को गृहमंत्री दिलीप पलसे पाटिल से मुलाकात की। पत्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे को भी धमकी मिली है। मनसे नेता ने गृहमंत्री से राज ठाकरे की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने को कहा
इससे पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दो पेज का एक बड़ा नोट शेयर करते हुए कहा था कि मैं सभी हिंदुओं से अपील करता हूं कि लाउडस्पीकरों से अजान बजाते हुए सुनते हैं तो उन्हीं जगहों पर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएं और लाउडस्पीकर से क्या तकलीफ होती है, ये उन्हें भी समझने दें।
राज ठाकरे लाउडस्पीकर का कर रहे विरोध
राज ठाकरे ने कहा कि हमें देश की कानून व्यवस्था बिगाड़नी नहीं है। देश में हम दंगे भी नहीं चाहते हैं, लेकिन अगर आप धर्म के लिए जिद्दीपन नहीं छोड़ेंगे तो हम भी हमारी जिद्द नहीं छोड़ेंगे। राज ठाकरे ने आगे कहा कि मैं महाराष्ट्र के सीएम से अपील करता हूं कि सालों पहले शिवसेना प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि 'सभी लाउडस्पीकरों को चुप कराने की जरूरत है'..." साथ ही निशाना साधते हुए कहा, "... क्या आप इसे सुनने जा रहे हैं? या आप किस गैर-धार्मिक शरद पवार का अनुसरण करने जा रहे हैं, जो आपको सत्ता में बनाए रखा है?" बता दें कि इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। राज ठाकरे लाउडस्पीकर को लेकर विरोध कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications