500-1000 रुपये के नोट बंद होने पर पीएम नरेंद्र मोदी पर भड़के राज ठाकरे
ठाकरे ने कहा कि सुबह काला धन पर गोवा में भावुक भाषण देने वाले प्रधानमंत्री शाम को शरद पवार की तारीफ करते हैं। यह उनकी असलियत दिखाता है।
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने नोटबंदी के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि काले धन पर रोक लगाने के नाम पर आम आदमी को मुश्किल में डालने वाले प्रधानमंत्री दोहरा चरित्र जी रहे हैं।

ठाकरे ने कहा कि सुबह काला धन पर गोवा में भावुक भाषण देने वाले प्रधानमंत्री शाम को शरद पवार की तारीफ करते हैं। यह उनकी असलियत दिखाता है।
राज ठाकरे ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री काला धन बाहर लाने के लिए नोटबंदी का ऐलान करते हैं वहीं दूसरी ओर जनार्दन रेड्डी 500 करोड़ रुपये खर्च करके बेटी की शादी करते हैं।
MNS प्रमुख ने सवाल किया कि बैंक और एटीएम के बाहर लाइन में खड़े कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है। क्या उनमें से किसी के पास भी काला धन था?












Click it and Unblock the Notifications