मानसून की धीमी रफ्तार से किसानों खरीफ फसल की बुवाई पिछड़ी
नई दिल्ली। मानसून देश में दस्तक दे चुकी है लेकिन फिर भी इसकी रफ्तार धीमी पड़ी है। बारिश में देरी की वजह से खरीफ फसलों की बुवाई पिछड़ती दिख रही है। सामान्य बारिश होने के बावजूद मूंग, उड़द और कपास की बुवाई के लिए अब बहुत कम वक्त बचा है। कृषि मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल इस वक्त तक 588.11 लाख हेक्टेयर के रकबे में खरीफ फसलों की बुवाई हुई थी लेकिन अभी तक सिर्फ 499.87 लाख हेक्टेयर में ही बुवाई हो पाई है। मूंग, सोयाबीन, धान और कपास समेत लगभग सभी खरीफ फसलों की बुवाई पिछड़ गई है।

पिछले साल लगभग सभी फसलों की काफी अच्छी बुवाई हुई थी। सोयाबीन की बुवाई 92.36 लाख हेक्टयर में की गई थी लेकिन इस साल अब तक सिर्फ 82.14 लाख हेक्टेयर जमीन में ही बुवाई हो पाई है। मूंग की बुवाई 13.49 लाख हेक्टेयर के रकबे में हुई थी लेकिन अभी तक यह 11.92 लाख हेक्टेयर तक ही पहुंची है। कपास की बुवाई भी पिछड़ गई है। खरीफ की प्रमुख फसल बाजरा की बुवाई भी कम हुई है। पिछले साल खरीफ सीजन में 25.32 लाख हेक्टेयर जमीन में बाजार बोया गया था लेकिन अभी तक सिर्फ 15.74 लाख हेक्टेयर जमीन में ही बुवाई हो रही है।
पिछले साल इस सीजन में 126.13 लाख हेक्टेयर जमीन में तिलहन की बुवाई हुई थी लेकिन अब तक सिर्फ 112.55 लाख हेक्टेयर जमीन में तिलहन की बुवाई हो सकी है। पिछले साल दलहन फसलों की बुवाई 53.35 लाख हेक्टेयर में हुई थी लेकिन इस बार 52.49 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो सकी है। सिर्फ गन्ना अपवाद है। पिछले साल 52.65 लाख हेक्टेयर जमीन में इसकी बुवाई हुई थी लेकिन इस साल यह बढ़ कर 53.56 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है।
-
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications