केरल में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

तिरुवनंतपुरम, 19 अक्टूबर: केरल में इन दिनों बारिश ने तबाही मचा रखी है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने राज्य का हाल बेहाल कर रखा है। केरल के कई जिलों में जहां बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं दूसरी ओर भारी बारिश ने राज्य के बांधों के जलस्तर को काफी बढ़ा दिया है। जिसके चलते आसपास के इलाकों को खतरा पैदा हो गया है। बारिश के अनुमान के मद्देनजर इदामलयार और पम्पा बांधों के द्वार मंगलवार को तड़के खोल दिए गए। राज्य सरकार के कक्की और शोलेयार बांध के द्वार खोलने के एक दिन बाद यह कदम उठाया है।

Rain wreaks havoc in Kerala, Orange alert issued for 11 districts

आज मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमानों के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में 20 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट और कासरगोड, अलापुझा और कोल्लम में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 21 अक्टूबर के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के तीन सशस्त्र बलों, थल सेना, नौसेना और वायु सेना के कर्मियों को बचाव अभियान में लगा दिया गया है। केरल में भारी बारिश ने मंगलवार तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है, धंसे हुए क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ रहा है। केरल के कोट्टायम और इडुक्की जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने शनिवार को कई लोगों की जान ले ली। इस दौरान में कम से कम 90 मकान ढह गए, जबकि 702 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर उफान पर है। जल स्तर को काबू करने के लिए राज्य सरकार ने प्रमुख बांधों को खोलने का फैसला किया है। अधिकारियों ने पेरियार नदी पर बने एशिया के सबसे बड़े आर्च बांध इडुक्की और इदमलयार बांध के गेटों को खोल दिया गया है। केरल जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार चेरुथोनी बांध के शटर को मंगलवार को 50 सेंटीमीटर ऊपर उठाए जाएंगे। ये बांध बड़े बांध इडुक्की बांध का हिस्सा है। एहतियात के तौर पर बांध से प्रति सेकंड 100 क्यूबिक मीटर पानी निकलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+