अगले कुछ दिन दिल्ली में नहीं बरसेंगे बादल, करना होगा इंतजार, जानिए IMD का ये अपडेट

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है, हालांकि दिल्ली में आज बादल छाए हुए थे लेकिन बारिश ने राजधानी में कदम नहीं रखा जबकि दिल्ली से सटे हरियाणा के नूंह और पलवल में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है, तो वहीं स्काईमेट वेदर ने भी कहा है कि 13 सितंबर तक राजधानी में बारिश के आसार नहीं हैं और इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में तापमान में थोड़ा इजाफा भी होगा।

दिल्ली में शुष्क रहेगा मौसम: IMD

दिल्ली में शुष्क रहेगा मौसम: IMD

तो वहीं इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि अगले हफ्ते एक बार फिर से मानसून रफ्तार पकड़ेगा और देश के कई इलाकों में जमकर बारिश होगी और इसके बाद धीरे-धीरे बारिश में कमी आएगी और मानसून सीजन खत्म हो जाएगा, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटीय इलाके में 17 सितंबर के करीब और उसके बाद औसत या औसत से अधिक बारिश की उम्मीद है।

अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गोवा, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में मौसम पलटी खाने वाला है, बिहार, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश संभव है तो वहीं अजमेर, दौसा, झुंझुनूं,अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तोड़गढ़, जयपुर , राजसमंद, सीकर, सवाईमाधोपुर, टोंक जिलों में वज्रपात भी हो सकता है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

तो वहीं स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल, दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, मेघालय और नागालैंड में भारी बारिश, जबकि बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी भागों, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट वर्षा का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+