दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
नई दिल्ली, 4 मई: राजधानी दिल्ली, एनसीआर और आसपास के कई शहरों में बुधवार शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई है। वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे तापमान में कमी आई और तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली के रोहिणी, पीतमपुरा, पश्चिम विहार और कई दूसरे इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।
Recommended Video

दिल्ली के अलावा नोएडा में भी बारिश हुई है। वहीं तेज हवा और ओलों के साथ मुजफ्फरनगर में भारी बारिश हुई है। हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर, नरवाना, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी में बारिश हुई है। सहारनपुर, शामली, बिजनौर, खतौली, बागपक में भी बारिश हुई है। जम्मू, मोहाली और चंडीगढ़ में भी बारिश से लोगों को राहत मिली है।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर-पश्चिम भारत पर असर पड़ रहा है जिसके कारण अगले तीन दिन तक राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications