दिल्ली में आज झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पारा गिरा

नई दिल्ली। देश की राजधानी में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली के बुराड़ी, इंडिया गेट, मैक्स मुलर मार्ग, सहित कई इलाकों में आज तेज बारिश हुई। तेज बारिश के चलते तामपान में काफी गिरावट है, जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही इस बात की संभावना जाहिर की थी कि आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियश रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Recommended Video

    Weather Forecast : Delhi-NCR में बारिश से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत | वनइंडिया हिंदी
    rain

    बता दें कि रविवार को मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सही रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते अगले दो दिनों के अंदर मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं IMD ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना दवाब अपनी तय गति से आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते उत्तर भारत में झमाझम बारिश होने के आसार हैं ।

    मौसम विभाग की ओर से कहा गया था कि अगले 48 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। साउथ वेस्ट मॉनसून अभी पूरे बिहार में सक्रिय है, आगामी 48 घंटे में उत्तर-पूर्वी और मध्य-उत्तर बिहार के जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. तो वहीं झारखंड में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है, उसने एमपी, यूपी, उत्तराखंड में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट ने अनुमान जताया था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 जून या 25 जून तक उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में पहूंच जाएगा, इससे पहले अगले 48 घंटों के दौरान राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी मध्य के कुछ हिस्सों में गरज और धूल भरी आंधी के साथ प्री-मानसून वर्षा हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+