दिल्ली-NCR में सुबह से ही छाया घनघोर अंधेरा, शुक्रवार को भी बारिश के अनुमान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ गरज और बिजली भी चमकी। लेकिन राहत है कि इस बार अभी तक कही कोई ओलावृष्टि की खबर नहीं है। लेकिन आपको इतना जरूर बता दें कि यह बारिश शुक्रवार तक हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ-साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है।

Rain lashes parts of Delhi, likely next few days in ncr

कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश के कुछ आसार जताए गए हैं। यह स्थिति शुक्रवार तक बनी रहेगी। आपको बता दें कि गुरुवार पूरे दिन राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहे और रूक रूक कर बारिश भी होती रही। मौसम में हुए अचानक हुए बदलाव की वजह से ठंड ने दोबारा दस्तक दे दी है। दिल्ली में गुरुवार को सुबह से ही घनघोर अंधेरा छाया रहा। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे।बता दें कि 7 फरवरी को दिल्ली एनसीआर समेत कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे थे।

दिल्ली से सटे नोएडा के कुछ सेक्टरों में ओलावृष्टि की मात्रा बहुत ज्यादा थी। पूरी की पूरी सड़क बर्फ से ढक गई थी। लेकिन इस बारिश से दिल्ली वासियों को कोई बड़ी राहत नहीं मिली है क्योंकि बारिश के बाद भी दिल्ली के प्रदूषण स्तर में खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। गुरुवार दोपहर में वायु की गुणवत्ता AQI 323 था। मतलब बहुत ही खराब। लेकिन सिस्टम ऑफ़ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+