दिल्ली समेत इन इलाकों में एक राउंड और होगी बारिश, तापमान में गिरावट से हल्की ठंड की दस्तक

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: आमतौर पर अक्टूबर में मानसून की विदाई के बाद ठंड दस्तक दे देती है, लेकिन अब ग्लोबल वार्मिंग की वजह से इसमें उलटफेर देखने को मिल रहा है। आधा अक्टूबर बीतने वाला है, लेकिन गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। हालांकि अब दिल्ली और उससे सटे इलाकों के लिए मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द गर्मी से निजात मिलेगी और हल्की ठंड दस्तक देगी।

18 तारीख तक बारिश

18 तारीख तक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 16 अक्टूबर से हवा की दिशा उत्तर पश्चिम की ओर हो जाएगी। जिस वजह से 16 तारीख को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 17-18 अक्टूबर को फिर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का गहरा क्षेत्र बनने को माना जा रहा है।

17 अक्टूबर को ऐलो अलर्ट

17 अक्टूबर को ऐलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आगे कहा कि दो दिन तक जो हल्की बारिश का सिलसिला शुरू होगा, उससे गर्मी से निजात मिलेगी। साथ ही हल्की-हल्की ठंड भी दस्तक देगी। हालांकि पूर्ण रूप से सर्दियां आने में अभी काफी वक्त है। IMD अलर्ट के मुताबिक 12 से 16 अक्टूबर तक दिल्ली में ग्रीन अलर्ट रहेगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को ऐलो अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में भी बारिश

दक्षिण भारत में भी बारिश

देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो गई है। ऐसे में अब मानसून जाते-जाते दक्षिण भारत में लोगों को भिगो रहा है। केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के कई हिस्सों में 13 और 14 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही केरल के 6 जिलों में 14 अक्टूबर तक के लिए ऑरेंज अलर्ट है, ताकि लोग घरों से ना निकलें। वहीं महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी अलगे एक-दो दिन बारिश की संभावना है।

Recommended Video

      Weather: भारी बारिश से Bengaluru में जन-जीवन प्रभावित, कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+