Weather Update: दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ इन इलाके में हुई बारिश, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?
Rain in Delhi: अप्रैल के खत्म होने के अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली है। दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिल्ली में बारिश एक चक्रवाती विक्षोभ का परिणाम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही 22 और 23 अप्रैल के लिए मध्यम बारिश की संभावना जताई थी।
अचानक बदले मौसम में दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर (दादरी, ग्रेटर नोएडा) और सफीदों, बरवाला, जींद, हिसार, हांसी, महम, तोशाम, भिवानी, लोहारू, कोसली, महेंद्रगढ़ आदि सहित आसपास के इलाकों में बारिश हुई। धूल भरी आंधी, गरज के साथ बारिश और 40-70 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी।

पूर्वी भारत में पारे में अचानक वृद्धि के विपरीत, दिल्ली में अगले दो दिनों में मध्यम बारिश की छोटी-छोटी घटनाओं के साथ मौसम सामान्य रहने की संभावना है। आने वाले 2-3 दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिन यानी सोमवार को आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया था कि सप्ताह के दूसरे भाग के दौरान दिल्ली में तापमान धीरे-धीरे 1-2 डिग्री तक बढ़ सकता है।
24-25 को मौसम साफ, 29 तक बादलों का डेरा
हालांकि, यह मौसम के बदलाव से चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत थोड़े समय के लिए है। क्योंकि आने वाले दो से तीन दिनों में दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और तापमान अधिक रहेगा। दिल्ली के लिए आईएमडी के नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को तेज सतही हवाओं के साथ मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा। 29 अप्रैल तक कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं और न्यूनतम और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications