दिल्ली-एनसीआर में बारिश बनी आफत, सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम

बारिश से गर्मी से तो राहत मिली लेकिन एक घंटे की बारिश ने दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल दी।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार सुबह हुई बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश से गर्मी से तो राहत मिली लेकिन एक घंटे की बारिश ने दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल दी। सड़कों पर पानी भरने से दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में भारी जम लग गया। दिल्ली के विकास मार्ग, अक्षरधाम रोड, नोएडा के सेक्टर 60, सेक्टर 63, सेक्टर 18, और सेक्टर 21 समेत कई इलागों में ट्रैफिक जाम के कारण सुबह ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अगले दो दिन भी दिल्ली एनसीआर में बारिश

अगले दो दिन भी दिल्ली एनसीआर में बारिश

आपको बता दें कि मौसम विभाग पहले ही बता चुका था कि 25 जुलाई को दिल्ली सहित यूपी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। सुबह 8 बजे के बाद हुई बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन भी दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार हैं। यूपी के मेरठ में भी बारिश से सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ा है।

उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में भारी बारिश की आशंका

उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में उज्जैन, ग्वालियर, शाजापुर, भिंड, पन्ना, श्योपुरकलां, दतिया, डिंडोरी, अनूपपुर, रीवाल बालाघाट, सतना, आगर, मंदसौर और नीमच जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। एसडीआरएफ की टीम को भी हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

बारिश को लेकर अलर्ट जारी

बारिश को लेकर अलर्ट जारी

वहीं, उत्तराखंड के भी कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल में पौड़ी, हरिद्वार, कुमाऊं में अल्मोड़ा और नैनीताल में सबसे ज्यादा बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन और आपदा राहत बल की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। इनके अलावा आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात के कुछ इलाके, तटीय कर्नाटक और केरल में जगह-जगह भारी बारिश होने के आसार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+