अगले कुछ घंटों में यूपी के इन 11 जिलों में भारी बारिश की आशंका, आंधी-बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 3 घंटे में बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गौतम बुद्धनगर, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़ जिलों में तेज बारिश हो सकती है तो वहीं गुजरात, दक्षिण पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश. बिहार, ओडिशा , हरियाणा, पंजाब, गंगीय पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी तेज बारिश संभव है।

अगले 24 घंटे में यहां हो सकती है तेज बारिश

अगले 24 घंटे में यहां हो सकती है तेज बारिश

जबकि अगले 24 घंटे में केरल, अंडमान नीकोबार, तटीय कर्नाटक में मॉनसून सक्रिय रहने वाला है। स्काइमेट के मुताबिक महाराष्ट्र, दक्षिणी छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश. जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की और मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

यहां भी बरसेंगे बादल

यहां भी बरसेंगे बादल

तो वहीं आज पश्चिम बंगाल, सिक्कम, असम. मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और बिहार में मानसून ज्यादा असर दिखा सकता है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, गिलगित बालिस्तान, मुजफ्फराबाद, में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।

 97 प्रतिशत बारिश हो सकती है

97 प्रतिशत बारिश हो सकती है

मालूम हो कि इससे पहले भारत के मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन की दूसरी छमाही में बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 2020 में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दूसरे हिस्से (अगस्त-सितंबर) के दौरान 97 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

मानसून की बारिश से एमपी और बिहार भी परेशान

मानसून की बारिश को लेकर एमपी और बिहार में भी अलर्ट जारी है, एमपी के रीवा, सतना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना शहडोल, होशंगाबाद, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया और सारण जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+