उत्तर भारत में गर्मी से हाल बेहाल, मदुरै में बारिश से मौसम खुशगवार, पुणे में गिरा पारा
नई दिल्ली, 13 अप्रैल। उत्तर भारत के कई हिस्सों में जहां चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग बेहाल हैं तो दूसरी तरफ तमिलनाडु, पुणे में बदले मौसम ने लोगों को राहत देने का काम किया है। तमिलनाडु में मंगलवार शाम को हुई बारिश ने तापमान को कम कर दिया। वहीं पुणे की बात करें तो यहां तपती धूप से बादलों ने राहत देने का काम किया है। पुणे में 6 अप्रैल के बाद से ही पारा काफी बढ़ गया है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, लेकिन मंगलवार को बादलों ने लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर दी है।

Recommended Video
मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल तक पुणे में बादल रहेंगे और तापमान भी एक या दो डिग्री कम हो सकता है। मौसमम विभाग पुणे के वैज्ञानिक अनुपम कश्यपी ने कहा कि तमिलनाडु और केरल में आंशिक बादल छाए रहेंगे, दक्षिणी हवाओं के चलते पारा गिरेगा और नमी बढ़ेगी। पिछले हफ्ते की बात करें तो पुणे में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। मंगलवार को शिवाजीनगर में पारा 38.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। पशान, लोहेगांव, लायले में भी पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
अनुपम ने बताया कि बुधवार को बादल काफी ज्यादा आसमान में रहेंगे, इसके बाद गुरुवार को भी आंशिक बादल देखने को मिलेंगे जोकि 17 अप्रैल तक रहेंगे। लिहाजा हम कह सकते हैं कि यहां गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है और पारा 1-2 डिग्री नीचे जा सकता है। विदर्भ, मराठवाड़ा की बात करें तो यहां पर पारा काफी ज्यादा बढ़ गया है, लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मंगलवार को अकोल में 43 डिग्री तक पारा पहुंच गया था।












Click it and Unblock the Notifications