IRCTC Train New Schedule, Timings: रेलवे ने 300 से ज्यादा ट्रेनों के समय में किया बदलाव, देखें पूरी लिस्ट यहां
नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आप के लिए बेहद खास है। रेलवे ने नई टाइम टेबल जारी कर दी है। 15 अगस्त से रेलवे की 300 से ज्यादा ट्रेनें नए समय पर चलेंगी। 15 अगस्त से रेलवे का नया टाइमटेबल लागू हो जाएगा। ऐसे में उत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलने और पहुंचने वाली राजधानी, शताब्दी समेत लगभग 200 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। अगर आप 15 अगस्त या इसके बाद सफर करने जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले रेलवे का नया टाइमटेबल जरूर देख लें।

रेलवे की नई समय सारिणी
रेलवे की नई समयसारिणी के आने के बाद नई दिल्ली से चलने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस के नंबर में भी बदल जाएंगे। राजधानी के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली 11 जोड़ी ट्रेनों के स्टेशन पहले ही बदल दिए गए हैं, नए टाइमटेबल में इनका भी जिक्र होगा। रेलवे के नए टाइमटेबल में 57 ट्रेनों के प्रस्थान समय को आगे और 58 ट्रेनों के प्रस्थान समय को पीछे किया गया है।वहीं 102 ट्रेनों के आगमन समय को आगे और 84 ट्रेनों के आगमन समय को पीछे किया गया है। इनमें तेजस एक्सप्रेस, शताब्दी, जनशक्ति एक्सप्रेस और मेल ट्रेन शामिल हैं।

इन प्रमुख ट्रेनों के समय में किया गया बदलावा
रेलवे ने जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया है उनमें कुछ खास ट्रेनें भी है। इनमें अमृतसर और शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और अत्योदय एक्सप्रेस हैं, जिसके प्रस्थान समय को 5 मिनट पीछे किया गया है। वहीं नीलाचल एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों के आगमन समय को आगे बढ़ा दिया गया है। इनमें 21 शताब्दी, राजधानी, दुरंतो, महामना और हमसफर जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। रेलवे ने रेल यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह अपनी यात्रा पर निकलने से पहले टाइम टेबल को जरूर देख लें। आपको बता दें कि रेलवे ने ट्रेनों के समय में 5 मिनट से लेकर ढ़ाई घंटे तक का बदलाव किया है।

यहां देखें ट्रेनों की नई टाइमटेबल
अगर इन ट्रेनों के बारे में रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके या वेबसाइट www.indianrail.gov.in या www.trainenquiry.com पर जाकर अपनी गाड़ी का नया समय जान सकते हैं।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications