ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाली 19 साइट्स हुई ब्लॉक, तत्काल टिकट में की थी गड़बड़ी
नई दिल्ली। रेलवे की तत्काल टिकटों की बुकिंग में गड़बड़ी की वजह से रेलवे ने टिकट बुकिंग करने वाली 19 वेबसाइटों पर प्रतिबंद्ध लगा दिया है। इन 19 वेबसाइटों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट के ऑटोमेशन सिस्टम का गलत इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया, जिसके बाद रेलवे ने इस साइट्स को बैन कर दिया है। इस बारे में रेलमंत्री पियूष गोयल ने संसद में जानकारी दी। उन्होंने जानकारी दी कि गड़बड़ी के बाद इस साइटों को बैन किया गया।

रेल टिकट बुकिंग करने वाली 19 साइट्स बैन
IRCTC ने ऑटोमेशन सिस्टम के गलत इस्तेमाल के आरोप में रेल टिकट बुकिंग करने वाली 19 वेबसाइटों को बैन कर दिया। इन साइट्स में myrailinfo.in,wwwtatkalaap.com, www.tatkalspftservice.com जैसी कई साइट्स शामिल है।

दर्ज हुआ मामला
आईआरसीटीसी ने इन साइट्स को बैन करने के साथ-साथ इन साइट्स के खिलाफ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, नागपुर समेत कई शहरों में उन साइट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन साइट्स के खिलाफ साइबर क्राइम कानून के तहत मामला दर्ज करवाया गया है।

सीबीआई दर्ज कर चुकी है मामला
आपको बता दें कि हाल ही में तत्काल टिकट धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है। सीबीआई मामले की छानबीन कर रही है। रेलमंत्री ने कहा है कि इस मामले में सीबीआई की मदद ली जा रही है। रेलमंत्री ने कहा है कि तत्काल टिकटों में हुई इस धांधली के बाद रेलवे ई टिकटिंग सिस्टम की सुरक्षा को लेकर चिंतिंत है। रेलवे जल्द ही इसे लेकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू करेगी, ताकि ई टिकटिंग को सुरक्षित किया जा सके। इस बारे में रेलवे की नेशनल टेक्निकल रिसर्च टीम काम में जुट गई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रेलवे इसे सुरक्षित बना लेगी।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे












Click it and Unblock the Notifications