पुरानी पेंशन योजना को लेकर आरपास के मूड में रेलवे कर्मचारी संघ, देशभर में सभी ट्रेन सेवाएं बंद करने की धमकी

Old Pension Scheme: रेलवे कर्मचारियों ने एक बार फिर पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके तहत रेलवे यूनियनों ने ओपीएस की मांग पूरी नहीं होने पर एक मई से ट्रेनें रोकने की धमकी दी है।

हाल ही में देशभर में रेलवे के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर चार दिन की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की थी, जिसके बाद अब रेलवे कर्मचारी यूनियनों ने रेल रोकने की धमकी दी है।

Railway Men protest

रेलवे कर्मचारियों और श्रमिकों की कई यूनियनें, जो ज्वाइंट फोरम फॉर रिस्टोरेशन ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम (JFROPS) के तहत एक साथ आई हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग पूरी नहीं होने पर एक मई से देशभर में सभी ट्रेन सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है।

जेएफआरओपीएस के संयोजक शिव गोपाल मिश्रा ने कहा, "सरकार 'नई पेंशन योजना' के स्थान पर 'परिभाषित गारंटीकृत पुरानी पेंशन योजना' की बहाली की हमारी मांग पर पूरी तरह से अप्रतिबद्ध है। अब सीधी कार्रवाई का सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।"

शिव गोपाल मिश्रा, जो कि ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव भी हैं, उन्होंने कहा, "जेएफआरओपीएस के तहत विभिन्न महासंघों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से सहमति व्यक्त की है कि हम 19 मार्च को आधिकारिक तौर पर रेल मंत्रालय को एक नोटिस देंगे, जिसमें उन्हें प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल और व्यवधान के बारे में सूचित किया जाएगा। इसके बाद 1 मई, 2024 यानी अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस से सभी ट्रेन सेवाएं बंद कर दी जाएगी।"

उन्होंने कहा कि अन्य सरकारी कर्मचारियों की कई यूनियनें, जो जेएफआरओपीएस का हिस्सा हैं, सभी रेलवे कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर जाएंगी।

जेएफआरओपीएस द्वारा जारी एक प्रेस नोट में कहा गया, "इसलिए सभी घटक संगठनों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित कार्रवाई करें और अपने संबंधित प्रशासनों को हड़ताल के नोटिस को उचित तरीके से देने के लिए सभी प्रकार की तैयारी करें।" मिश्रा ने कहा कि ओपीएस कर्मचारियों के हित में है, लेकिन नई पेंशन योजना कर्मचारियों के कल्याण का ख्याल नहीं रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+