Railway Update: दीपावली- छठ पूजा में घर जाना है, तो जान लीजिए, आपके लिए चलाई जाएंगी कई स्पेशल ट्रेनें
Diwali Special Train: दीपावली और छठ पूजा का त्यौहार निकट है। ऐसे में देशभर के अलग-अलग राज्यों में नौकरी कर रहे लोग और छात्र अपने घर जाने की चाहत रखते हैं। परिवार के साथ पर्व-त्योहार मानने के लिए घर जाने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।आप ट्रेनों के परिचालन का समय, ठहराव और संरचना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी जुटा कर सकते हैं।
इस रूट पर चलेगी साप्ताहिक विशेष ट्रेनें , बिंदुवार समझिए
दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा पर फोकस करते पश्चिम रेलवे की तरफ से अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद और साबरमती-सीतामढ़ी-अहमदाबाद के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर चलाने का फैसला लिया गया है।

(1) ट्रेन संख्या 09457/09458 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल (कुल 16 फेरे), ट्रेन संख्या 09457 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल 06 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर रविवार को अहमदाबाद से 08.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
(2) इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09458 दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल 07 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर से 18.10 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिवस 03.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
इस रेल में थर्ड एसी, स्लीपर श्रेणी और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे.एल। रास्ते में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, सोनी, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर तथा आरा स्टेशनों पर रोकी जायेगी।
(3) इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09421/09422 साबरमती-सीतामढ़ी-साबरमती स्पेशल (कुल 18 फेरे), ट्रेन संख्या 09421 साबरमती-सीतामढ़ी स्पेशल 05 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हर शनिवार को साबरमती से 19.45 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिवस 08.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।
(4)इसी प्रकार से ट्रेन संख्या 09422 सीतामढ़ी-साबरमती स्पेशल 07 अक्टूबर से 02 दिसंबर तक हर सोमवार को सीतामढ़ी से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिवस 06:00 बजे साबरमती पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें CG: पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रेलवे ट्रेक पर मिली लाश
29 सितंबर से आरंभ होगी बुकिंग
इस ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। रास्ते में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जं, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, सिसवा बाजार, नरकटियागंज और रक्सौल स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 09457 और 09421 की बुकिंग 29 सितंबर से यात्री आरक्षण केंद्र और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर आरंभ की जाएगी। ट्रेनों के परिचालन वक्त, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर यात्री अधिक जानकारी हासिल कर सकते है।
यह भी पढ़ें इंडिया ऑउट कैम्पेन से इनकार, बदतमीज मंत्रियों की छुट्टी, मोहम्मद मुइज्जू के भारत को लेकर कितने बदल गये सुर?












Click it and Unblock the Notifications