कोहरे ने लगाई रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक, वंदे भारत-राजधानी समेत सैकड़ों ट्रेनें लेट, हवाई यात्रा में भी देरी

Railway Train Late List: उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से हर दिन सैकड़ों ट्रेनें लेट हो रही है। हवाई यात्रा भी घने कोहरे के कारण प्रभावित है। दिल्ली और यूपी में इसका असर ज्यादा दिख रहा है। दिल्ली अभी भी घने कोहरे की चपेट में, जिसकी वजह से वंदे भारत और राजधानी जैसी ट्रेने भी लेट चल रही है। जिससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ रही हैं।

दिल्ली में शुक्रवार को दृश्यता बाधित होने के कारण कई ट्रेनें देरी से चलीं। वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी, गरीब रथ और हमसफर समेत करीब डेढ़ सौ ट्रेनें घंटों देरी से दिल्ली पहुंची है। कई ट्रेन तो 10 से 20 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है। रेलवे को भी इसकी वजह से प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ रहा है।

Railway Train Late List

यात्रियों ने उड़ानों और ट्रेनों में देरी के कारण होने वाली कठिनाइयों और असुविधाओं की शिकायत की है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक यात्री दीप्ति ने कहा, "सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। स्टेशन पर बहुत भीड़ है और बाहर भारी ट्रैफिक जाम है।"

विमान सेवा में भी हो रही है देरी

दिल्ली इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे की वजह से कई फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत ही कम है। हालांकि ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है।

हालाँकि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ; भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिकइंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सबसे कम विजिबिलिटी 150 मीटर दर्ज की गई, जबकि रनवे विज़ुअल रेंज (आरवीआर) 400 मीटर से 800 मीटर की सीमा में है।

Train Late List: कुछ अहम लेट ट्रेनों की लिस्ट

  • वंदे भारत एक्सप्रेस (22415) 20.31 घंटे की देरी से शुक्रवार को सुबह 10.37 बजे पहुंची।
  • भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस (20171) हजरत निजामुद्दीन से 17.20 घंटे की देरी से चली।
  • आनंद विहार- पटना सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 2.6 घंटे लेट रवाना हुई
  • नई दिल्ली-बरौनी हमसफर क्लोन एक्सप्रेस-14.05 घंटे लेट रवाना हुई
  • नई दिल्ली-बरौनी हमसफर क्लोन एक्सप्रेस-14.05 घंटे लेट रवाना हुई
  • नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस-7.50 घंटे लेट रवाना हुई
  • निजामुद्दीन-सेंट्रल मुंबई राजधानी एक्सप्रेस 6.30 घंटे लेट रवाना हुई
  • दिल्ली-डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस-1.50 घंटे लेट रवाना हुई
  • नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस-1.50 घंटे लेट रवाना हुई
  • हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 1.40 घंटे रवाना हुई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+