जानिए, कब ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर मिलता है कितना रिफंड

नई दिल्ली। ट्रेन से आना-जाना सस्ता तो होता ही है, साथ ही आरामदायक भी होता है। ऐसे में अधिकतर लोग ट्रेन से ही आना जाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार कहीं जाने का प्लान बदलना पड़ता है, जिसकी वजह से टिकट कैंसिल कराना होता है। टिकट कैंसिल कराते समय सबसे बड़ी बात यह दिमाग में आती है कि टिकट को कब कैंसिल कराना सही है और इसका रिफंड कैसे और कितना मिलता है। आइए आपको बताते हैं कब और कैसे टिकट कैंसिल कराएं और कितना मिलेगा आपको रिफंड।

कन्फर्म टिकट को लेकर नियम
अगर आप अपनी किसी कन्फर्म टिकट को ट्रेन छूटने के 48 से 12 घंटे पहले कैंसिल कराते हैं तो आपको अपने टिकट का 25 फीसदी कैंसिलेशन चार्ज के तौर पर देना होगा। बाकी का पैसा आपको वापस मिल जाएगा। वहीं अगर आप किसी कन्फर्म टिकट को ट्रेन छूटने के 12 से 4 घंटे के बीच कैंसिल कराते हैं तो आपको 50 फीसदी कैंसिलेशन चार्ज के तौर पर देना होगा, बाकी के पैसे आपको वापस मिल जाएंगे। अगर कन्फर्म टिकट को 4 घंटे तक भी कैंसिल नहीं कराया जाता है या फिर कोई टीडीआर फाइल नहीं किया जाता है तो कोई रिफंड क्लेम नहीं कर सकेंगे।

48 घंटे पहले लगेंगे ये चार्ज
अगर आप किसी कन्फर्म टिकट को ट्रेन छूटने से 48 घंटे पहले कैंसिल करते हैं तो आपको अलग-अलग क्लास के हिसाब से अलग-अलग कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। ये चार्ज इस तरह लगेंगे।
- एसी फर्स्ट क्लास या एग्जिक्युटिव क्लास में 240 रुपए
- एसी 2 टियर या फर्स्ट क्लास में 200 रुपए
- एसी 3 टियर या एसी चेयर कार या एसी 3 इकोनॉमी में 180 रुपए
- स्लीपर क्लास में 120 रुपए
- सेकेंड क्लास में 60 रुपए
- आरएसी या फिर वेटिंग लिस्ट की टिकट को अगर ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले कैंसिल कराया जाता है तो ही रिफंड मिलेगा, वरना नहीं मिलेगा।
- अगर किसी कारण से ट्रेन 3 घंटे या उससे अधिक लेट होती है, तो टिकट कैंसिल कराने पर आपसे कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा।
- अगर ट्रेन रद्द होती है तो फिर आपको अपने ई-टिकट पर टीडीआर भरने की भी कोई जरूरत नहीं है।
- अगर आप कन्फर्म तत्काल टिकट कैंसिल करते हैं तो उस स्थिति में आपको कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।
- रेल टिकट विंडो से रिजर्वेशन कराया गया है और ट्रेन कैंसिल हो गई है आप यात्रा के दिन से लेकर तीन दिन के अंदर टिकट कैंसिल करवा सकते हैं। इस स्थिति में भी आपको कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications