Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वंदे भारत एक्सप्रेस' का वीडियो शेयर कर ट्रोल हुए पीयूष गोयल, कांग्रेस ने ऐसे कसा तंज

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रेन 18 या वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। शेयर किए वीडियो में उन्होंने ट्रेन को प्लेन बताया। मेक इन इंडिया के तहत बनी इस ट्रेन को लेकर सरकार हर तरह से वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है। इस ट्रेन की खूबियां गिनाने का सरकार कोई भी मौका नहीं छोड़ रही। गोयल ने शनिवार को एक ट्वीट किया, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस एकदम तेज गति से गुजरती दिख रही है। जिसके बाद वे कांग्रेस और सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

Railway Minister Piyush Goyals tweet featuring a video of Indias fastest train

इस वीडियो को शेयर करते हुए गोयल ने लिखा, ये एक चिड़िया है, ये एक प्लेन है। मेक इन इंडिया पहल के तहत बनी देश की सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को बिजली की गति से गुजरते देखिए। पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें ट्रेन एकदम तेज गति से गुजरती दिख रही है। उनका यह ट्वीट 9 फरवरी का है।

उनके इस ट्वीट पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने भी ट्रेन की स्पीड को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने पीयूष गोयल के ट्वीट पर लिखा है कि, बिजली की गति से चलने वाली एक मात्र चीज मिस्टर घोटाले के झूठ हैं।

हालांकि कई यूजर्स ने ट्रेन 18 प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार की खूब तारीख की। मगर नकली वीडियो शेयर करने के लिए रेल मंत्री की आलोचना भी की। इंटरनेट पर इसका असली वीडियो भी मिला, जिसमें ट्रेन की स्पीड रेल मंत्री के ट्वीट किए गए वीडियो से कम थी।

इस ओरिजिनल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग पीयूष गोयल के वीडियो को एडिट किया हुआ बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+