केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, रेल कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन की शुरूआत के साथ ही रेलवे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। केंद्रीय कैबिनेट ने रेल कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें बोनस देने का ऐलान किया है। सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार के इस तोहफे का फायदा रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को मिलेगा। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव और अगले साल के लोकसभा चुनाव को देखते हुए रेल कर्मचारियों को बोनस का ये फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।

रेल कर्मचारियों को 18000 रुपये बोनस का फैसला

रेल कर्मचारियों को 18000 रुपये बोनस का फैसला

जानकारी के मुताबिक सरकार ने बुधवार को रेल कर्मचारियों को 18000 रुपये बोनस देने के प्रस्ताव पर फैसला लिया। ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है, सरकार हर साल रेल कर्मचारियों को 78 दिन का वेतन बोनस देती है। इसका फायदा खास तौर से रेलवे के 12 लाख नॉन गजेटेड कर्मचारियों को मिलेगा, उन्हें हर साल दुर्गा पूजा के अवसर पर 78 दिन का बोनस दिया जाता है।

12 लाख नॉन गजेटेड कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

12 लाख नॉन गजेटेड कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) की मांग को मानते हुए रेलवे बोर्ड ने इस बार भी कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का फैसला किया है। क्लास थ्री और फोर क्लास के कर्मचारियों ये बोनस मिलता है। कैबिनेट के फैसले के बाद कर्मचारियों के खाते में इस बोनस डाल दिया जाएगा।

त्योहारी मौसम में हर साल दिया जाता है वेतन बोनस

त्योहारी मौसम में हर साल दिया जाता है वेतन बोनस

केंद्र और राज्य सरकार हर साल दुर्गा पूजा और दशहरे के मौके पर अपने कर्मचारियों को वेतन बोनस देती है। कर्मचारियों को उत्पादकता के आधार पर बोनस ये बोनस दिया जाता है। रेल कर्मचारियों का वेतन बोनस के ऐलान के बाद उम्मीद की जा रही है केंद्रीय कर्मचारियों को भी जल्द ही बोनस का तोहफा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+