Railway Budget 2025: रेलवे बजट में 2.55 लाख करोड़ रुपये आवंटित, पुरानी घोषणाओं को पूरा करने पर जोर
Railway Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट 2025-26 लोकसभा में पेश किया है, जिसमें 12 लाख की इनकम टैक्स फ्री करने समेत कई घोषणाएं की गई हैं। इस बार के केंद्रीय बजट में 2.55 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। हालांकि, इस बार सरकार ने कोई बड़े नए ऐलान करने की बजाय पहले से घोषित योजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया है। आइए जानते हैं कि रेलवे बजट में किन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है और क्या अहम प्रावधान किए गए हैं।

Rail Budget 2025: रेलवे बजट का प्रमुख आवंटन
- कुल बजट: 2,55,445 करोड़ रुपये
- राजस्व खर्च: 3,445 करोड़ रुपये
- पूंजीगत व्यय: 2,52,000 करोड़ रुपये
- पेंशन फंड: 66,000 करोड़ रुपये
- नई रेलवे लाइनें: 32,235 करोड़ रुपये
- लाइन दोहरीकरण: 32,000 करोड़ रुपये
- गॉज परिवर्तन: 4,550 करोड़ रुपये
रेलवे बजट 2025 में विभिन्न क्षेत्रों में क्या मिला?
- सिग्नलिंग और टेलीकॉम: 6,800 करोड़ रुपये
- विद्युत लाइनों का विस्तार: 6,150 करोड़ रुपये
- स्टाफ कल्याण: 833 करोड़ रुपये
- रेलवे स्टाफ ट्रेनिंग: 301 करोड़ रुपये
- रेलवे सेफ्टी फंड: 45,000 करोड़ रुपये
- रेलवे सुरक्षा और कवच 4.0 का विस्तार
रेलवे हादसों को कम करने के लिए सरकार कवच 4.0 तकनीक को लागू करने पर जोर दे रही है। रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) ने इसके नए संस्करण को मंजूरी दे दी है। इस तकनीक को प्राथमिकता के आधार पर देश के सबसे व्यस्त रेलवे रूटों पर लागू किया जाएगा।
- दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता रूट
- मुंबई-चेन्नई और चेन्नई-कोलकाता रूट
- कुल कवच से लैस रेलवे ट्रैक: 9,000 किमी
रेल बजट 2025 में कैपेक्स (पूंजीगत व्यय) पर विशेष ध्यान
रेलवे से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार के बजट में पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में 20% तक बढ़ोतरी की उम्मीद थी। पिछले बजट में 2.65 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जिनमें से रेलवे ने 80% बजट का उपयोग कर लिया था। इस बार सरकार ने पूंजीगत व्यय में संतुलित निवेश करने पर ध्यान दिया है।
यह भी पढ़ें- Budget 2025: मिलिए उन IAS अफसरों ने, जिन्होंने बनाया केंद्रीय बजट, वित्त मंत्रालय की 'कैद' से अब हुए रिहा












Click it and Unblock the Notifications