#Railway Budget 2016: जानिए सुरेश प्रभु के बजट की निगेटिव बातें
नई दिल्ली। आज देश के रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने संसद में दूसरी बार रेल बजट पेश किया है। रेल मंत्री के इस बजट को जहां बीजेपी ने बेहतरीन बताया है वहीं दूसरी ओर विरोधीगण इस बजट की कमियां गिनाने में लग गये हैं।
टीवी चैनलों पर चल रही पुरोधाओं की बहस भी इस ओर इशारा करती है कि प्रभु का बजट अच्छा तो है लेकिन अभी इसमें कुछ खामियां जरूर है जिसका निगेटिव असर रेलवे विभाग पर पड़ेगा।
आईये जानते हैं सुरेश प्रभु के रेलवे बजट 2016 के कुछ निगेटिव बिंदुओं को...
- यात्री किराये और माल भाढ़े को बढ़ाया नहीं गया है जिसके कारण रेलवे के राजस्व पर बुरा असर होगा जो कि एक चिंता का विषय है।
- जैसे ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपना बजट पढ़ना शुरू किया वैसे ही शेयर मार्केट धड़ल्ले से गिर पड़ा (52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर) जो कि इस बजट के लिए नकारात्मक संदेश है।
- हाईजीन प्वाइंट पर कुछ खास काम नहीं किया गया है, हालांकि क्लीन माई कोच सर्विस की बात कही गई है जिसमें SMS के जरिये आप कोच की सफाई के बात करते हैं लेकिन प्रभु जी ये भूल गये के पैसेंजर्स और जनरल ट्रेनों के नंबे प्रतिशत यात्री बिना एसएमएस यानी कि बिना फोन वाले होते हैं और सफाई की जरूरत इन ट्रेनों में ही सबसे ज्यादा है।
- रेल मंत्री के बजट में कुछ भी नयापन नहीं है इस कारण भी जनता को यह बजट रास नहीं आया है।













Click it and Unblock the Notifications