रेलवे के ये 3 ऐप आपकी समस्याओं को सुलझाएंगे
नयी दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने बजट में यात्रियों की यात्रा को और सुगम बनाने के लिए तीन ऐप की घोषणा की है। ये तीन ऐप रेलवे से जुड़ी आपकी समस्याओं को सुलझाएंगे। प्रभु ने इस बजट के दौरान ऐसे बहुत सी सुविधओं को ऐप के जरिए देने की घोषणा की है जिसकी मदद से आपकी यात्रा और सुगम होगी। इसके साथ ही डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने सोशल मीडिया और इंटरनेट के उपयोग पर बंद दिया है।

तीन ऐप करेगी आपकी मदद
नए रेलवे ऐप के जरिए आप सीधे रेलवे से जुड़कर अपने सवालों के जबाव पा सकेंगे। यात्रा के दौरान हुई असुविधा की शिकायत इस ऐप पर आसानी से कर सकते हैँ। इतनी ही नहीं आप अपनी शिकायत को इन्ही ऐप के जरिए ट्रैक भी कर सकते हैं।
कौन-कौन से ऐप करेंगे आपकी मदद
एनटीईएस ऐप: नेशनल ट्रेन इन्क्वारी सिस्टम। इस ऐप के जरिए आप रेल से जुडी सभी प्रकार की सेवाएं और सुचनाओं को प्राप्त कर सकेंगे। इसके जरिए आप अपनी ट्रेन का सही लोकेशन को भी जान सकतें हैं। इस ऐप से आप अपनी ट्रेन का सही लोकेशन को भी जान सकतें हैं।
आईआरसीटीसी ऐप: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड। इस ऐप की मदद से आप टिकट बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के साथ-साथ आप स्टेशन पर खाने का भी आर्डर कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस ऐप के जरिए आप अपनी टिकट भी कैंसिल करा सकेंगे।
सीओएमएस: सेंटर फॉर रेलवे इनफार्मेशन सिस्टम ऐप। इस ऐप के जरिए आप अपने सुझाव सीधे रेल मंत्रालय को दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications