RailOne: अब ट्रेन टिकट बुकिंग ऐप में OTT के मजे! Free में देखिए फिल्में और वेब सीरीज, ऐसे करें एक्सेस
Indian Railways App: भारतीय रेलवे का हाल ही में लॉन्च किया गया सुपर ऐप 'रेलवन' (RailOne) अब यात्रियों के लिए और मजेदार बनाने जा रहा है। यह ऐप टिकट बुकिंग और ट्रेन ट्रैकिंग से आगे बढ़कर यात्रियों को फ्री में ओटीटी (OTT) मनोरंजन की सुविधा भी दे रहा है, जिससे लंबा सफर अब बिना बोरियत के कटेगा।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने 1 जुलाई को इस ऐप को लॉन्च किया था, जो प्लेस्टोर और ऐपस्टोर दोनों पर उपलब्ध है। यह ऐप न केवल खाने की ऑर्डरिंग और यात्री सेवाओं की सुविधा देता है, बल्कि फिल्में, वेब शो, डॉक्यूमेंट्री सीरीज, ऑडियो प्रोग्राम, गेम और कई तरह की डिजिटल कटेंट मुफ्त में उपलब्ध कराता है।

ऐप में OTT के अलावा और भी बहुत कुछ
यह ऑल-इन-वन मोबाइल एप्लिकेशन न केवल टिकट बुकिंग, अनरिजर्व्ड यूटीएस टिकट और लाइव ट्रेन ट्रैकिंग जैसी यात्री सेवाओं को शामिल करता है, बल्कि शिकायत निवारण, ई-कैटरिंग, पोर्टर बुकिंग और लास्ट-माइल टैक्सी जैसी सुविधाएं भी प्रदान करता है।
कैसे मिलेगा फ्री OTT एक्सेस?
- अपने मोबाइल में IRCTC Rail Connect ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें।
- ऐप में अपने IRCTC अकाउंट से लॉगिन करें।
- टिकट बुकिंग पेज पर या 'Entertainment' सेक्शन में जाएं।
- अपनी ट्रेन और कोच डिटेल डालें।
- वहां आपको OTT सर्विसेज का फ्री ट्रायल एक्सेस मिल जाएगा।
कैसे देखें सफर के दौरान?
- ट्रेन में बैठने के बाद अपने फोन को रेलवे के फ्री वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करें।
- IRCTC ऐप खोलें और OTT प्लेटफॉर्म चुनें।
- कंटेंट चुनें और बिना इंटरनेट डेटा खर्च किए स्ट्रीमिंग शुरू करें।
फायदा किसे होगा?
- लंबी दूरी के यात्री: सफर का टाइम पता नहीं चलेगा।
- परिवार के साथ यात्रा: बच्चे और बुजुर्ग दोनों एंटरटेन रहेंगे।
- यंगस्टर्स: वेब सीरीज, म्यूजिक और लाइव स्पोर्ट्स तक पहुंच।
- यहां आपको ZEE5, SonyLIV, Hungama Play जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications